फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-France officials negotiation deal this week for 26 Rafale jets

Rafale: 26 विमानों की खरीद के लिए भारत-फ्रांस के अधिकारी करेंगे बैठक, इसी सप्ताह दिल्ली आएगा फ्रांसीसी दल

Tue, 28 May 2024 03:49 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 28 May 2024 03:49 PM IST
सार

रक्षा उद्योग के अधिकारियों ने बताया कि फ्रांसीसी पक्ष लड़ाकू जेट सौदे पर आधिकारिक बातचीत करने के लिए रक्षा मंत्रालय के समकक्षों से मुलाकात करेगा। फ्रांसीसी दल में मूल उपकरण निर्माता डसॉल्ट एविएशन और थेल्स सहित उनके रक्षा मंत्रालय और उद्योग के अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन
India-France officials negotiation deal this week for 26 Rafale jets
राफेल जेट। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और फ्रांस  के बीच एक बार फिर राफेल की खरीदी के लिए बैठक होने वाली है। 30 मई को उच्च स्तरीय फ्रांसीसी दल भारत आएगा, जिसके बाद दोनों देशों के अधिकारी अनुबंध वार्ता शुरू करेंगे। चर्चा 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए होगी, जिसकी कुल लागत 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

विज्ञापन

फ्रांस-भारत के दल में शामिल होंगे यह अधिकारी
रक्षा उद्योग के अधिकारियों ने बताया कि फ्रांसीसी पक्ष लड़ाकू जेट सौदे पर आधिकारिक बातचीत करने के लिए रक्षा मंत्रालय के समकक्षों से मुलाकात करेगा। फ्रांसीसी दल में मूल उपकरण निर्माता डसॉल्ट एविएशन और थेल्स सहित उनके रक्षा मंत्रालय और उद्योग के अधिकारी शामिल होंगे। वहीं, भारतीय पक्ष में रक्षा अधिग्रहण विंग और भारतीय नौसेना के सदस्य शामिल होंगे।

विज्ञापन

सरकार के सूत्रों की मानें तो वे इस वित्तीय वर्ष के अंत तक फ्रांस के साथ बातचीत पूरी करने और समझौते पर हस्ताक्षर करने का प्रयास करेंगे। फ्रांस ने भारतीय नौसेना के विमान वाहक आईएनएस विक्रांत और आईएनएस विक्रमादित्य के लिए 26 राफेल समुद्री जेट खरीदने के लिए भारत की निविदा पर दिसंबर में ही अपनी प्रतिक्रिया दी थी। फ्रांस ने भारत के स्वीकृति पत्र का जवाब नई दिल्ली में प्रस्तुत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौसेना प्रमुख ने अपनी टीम को निर्देश दिए हैं कि परियोजना के लिए आवश्यक समय-सीमा में कमी की जाए, जिससे विमानों को शीघ्र अंतिम रूप दिया जा जाए। साथ ही उसे सूची में शामिल किया जाए।

राफेल विमान की खासियत
राफेल एक बहुत ही उपयोगी लड़ाकू विमान है। इसके एक विमान को बनाने में 70 मिलियन की लागत आती है। इस विमान की लंबाई 15.27 मीटर होती है और इसमें एक या दो पायलट ही बैठ सकते हैं।  इस विमान की खासियत है कि यह ऊंचे इलाकों में भी लड़ने में माहिर है। राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। यह अधिकतम 24,500 किलोग्राम का भार उठाकर उड़ने में सक्षम है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2200 से 2500 किमी. प्रतिघंटा है और इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है। 

ऑप्ट्रॉनिक सिक्योर फ्रंटल इंफ्रारेड सर्च और ट्रैक सिस्टम से लैस इस विमान में एमबीडीए एमआइसीए, एमबीडीए मेटेओर और एमबीडीए अपाचे जैसी कई तरह की खतरनाक मिसाइलें और गन लगी होती हैं, जो पल भर में दुश्मनों को मिट्टी में मिला सकती है। इसमें लगी 1.30 एमएम की एक गन एक बार में 125 राउंड गोलियां चलाने में सक्षम है। इसमें लगी मेटेओर मिसाइल 100 किलोमीटर दूर उड़ रहे फाइटर जेट को भी पलभर में मार गिराने में सक्षम है। इस तरह का मिसाइल चीन-पाकिस्तान समेत पूरे एशिया में किसी के पास भी नहीं है। 

भारत के लिए राफेल क्यों है जरूरी?
पाकिस्तान और चीन से देश की सीमाओं की सुरक्षा हमेशा से एक बड़ा मुद्दा रहा है। वायुसेना में वैसे ही लड़ाकू विमानों की कमी है, ऐसे में राफेल विमान भारत के लिए बहुत ही जरूरी है। इस विमान का उपयोग अफगानिस्तान, इराक, सीरिया, लीबिया और माली में हुई जंगी कार्रवाई में हो चुका है और यह काफी सफल रहा है। अगर राफेल को वायुसेना के जंगी जहाजों के बेड़े में शामिल किया जाता है तो इससे सेना को एक नई ताकत मिलेगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed