{"_id":"6803c4a045d009052a0b54b3","slug":"india-france-are-expected-to-sign-defence-deal-for-sale-of-26-rafale-marine-aircraft-for-indian-navy-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rafale: भारत-फ्रांस की बीच 28 अप्रैल को होगा सबसे बड़ा विमान समझौता, नेवी को मिलेंगे 26 राफेल लड़ाकू जेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Rafale: भारत-फ्रांस की बीच 28 अप्रैल को होगा सबसे बड़ा विमान समझौता, नेवी को मिलेंगे 26 राफेल लड़ाकू जेट
Sat, 19 Apr 2025 09:14 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 19 Apr 2025 09:14 PM IST
सार
भारत ने इस महीने की शुरुआत में नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में फ्रांस के साथ इस 26 राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी। अब इस समझौते पर अंतिम मुहर लगने जा रही है।
विज्ञापन
राफेल जेट।
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत और फ्रांस 28 अप्रैल को भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए अब तक का सबसे बड़ा रक्षा समझौता करने जा रहे हैं।इस अवसर पर फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबास्टियन लेकोर्नु भी उपस्थिति रहेगे।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि दोनों देशों की ओर से वरिष्ठ अधिकारी इस 63,000 करोड़ रुपये से अधिक के करार पर हस्ताक्षर करेंगे। इसके लिए साउथ ब्लॉक स्थित रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय के बाहर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है। करार के लिए फ्रांस के रक्षा मंत्री रविवार की शाम तक नई दिल्ली पहुंचेंगे और सोमवार को वापस हो जाएंगे।
विज्ञापन
भारत ने इस महीने की शुरुआत में नौ अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक में फ्रांस के साथ इस 26 राफेल-मरीन लड़ाकू विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
आईएनएस विक्रांत पर किए जाएंगे तैनात
दो देशों की सरकारों के बीच हो रहे इस समझौते के तहत 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर राफेल मरीन जेट्स के साथ-साथ फ्लीट मेंटेनेंस, लॉजिस्टिकल सपोर्ट, कार्मिक प्रशिक्षण और स्वदेशी घटकों के निर्माण के लिए एक व्यापक पैकेज शामिल होगा। ये लड़ाकू विमान आईएनएस विक्रांत से संचालित किए जाएंगे। यह मौजूदा मिग-29के फ्लीट का सहयोग करेगी।
बता दें कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में 36 राफेल विमानों की एक फ्लीट मौजूद है। जिसके लिए भारत और फ्रांस के बीच 2016 में करार हुआ था। इस राफेल विमानों को अंबाला और हाशिमारा एयरबेस पर तैनात किया गया है।
ये भी पढ़ें: Ukraine War: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने ईस्टर पर युद्धविराम की घोषणा की, यूक्रेन से की सीजफायर लागू करने की अपील
भारतीन सेना में राफेल विमानों की संख्या बढ़कर हो जाएगी 62
26 राफेल-मरीन विमानों के इस सौदे के साथ भारतीय बेड़े में राफेल विमानों की कुल संख्या 62 हो जाएगी और भारतीय सैन्य शक्ति में 4.5-प्लस पीढ़ी के लड़ाकू विमानों की हिस्सेदारी और बढ़ेगी। इसके इतर भारतीय वायुसेना द्वारा मल्टीरोल फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए एक नई निविदा जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वायुसेना अपनी तात्कालिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक विशेष विमान को खरीदने के प्रति भी रुचि दिखा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन