फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India expressed concern over decision of america military help to Pakistan

पाकिस्तान को अमेरिकी सैन्य मदद के फैसले पर भारत ने जताई गंभीर चिंता

Fri, 02 Aug 2019 02:47 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 02 Aug 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
India expressed concern over decision of america military help to Pakistan
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI
अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को सैन्य मदद देने के फैसले पर भारत ने ‘गंभीर चिंता’ जाहिर की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि हमने दिल्ली में अमेरिकी राजदूत के साथ ही वाशिंगटन में हमारे राजदूत के जरिये ट्रंप प्रशासन के समक्ष इस मामले को उठाया है। हमने पाकिस्तान को अमेरिका द्वारा सैन्य सहायता देने पर गंभीर चिंता जताई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी राजदूत को साउथ ब्लॉक बुलाया गया और पाकिस्तान सेना की मदद करने के अमेरिका के फैसले पर उनके समक्ष विरोध दर्ज कराया गया। मालूम हो कि पेंटागन ने पिछले सप्ताह अमेरिकी संसद को जानकारी दी थी कि उसने 12.50 करोड़ डॉलर की सैन्य बिक्री की मंजूरी दी है जिससे पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमानों की निगरानी की जाएगी। यह अधिसूचना राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच ह्वाइट हाउस में हुई बैठक के बाद दी गई।
विज्ञापन


रवीश कुमार ने कहा कि अमेरिका ने हमें बताया कि प्रस्तावित बिक्री से पाकिस्तान को सैन्य सहायता रोककर रखने की अमेरिका की नीति में कोई बदलाव दिखाई नहीं देता। अमेरिका ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि प्रस्तावित बिक्री का उद्देश्य अमेरिका को तकनीकी और साजो-सामान सेवाएं जारी रखने में सक्षम बनाना है ताकि पाकिस्तान की एफ-16 विमानों के  बेड़े के संचालन की निगरानी में सहायता की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान ने फरवरी में बालाकोट हवाई हमले की जवाबी कार्रवाई में भारत के खिलाफ एफ-16 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था। पेंटागन न इस बात पर जोर दिया है कि प्रस्तावित सैन्य मदद से क्षेत्र में कोई सैन्य संतुलन में कोई बदलाव नहीं होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed