{"_id":"69b5e2e0b1d02edd8b05ad73","slug":"india-engages-multiple-countries-including-russia-on-west-asia-situation-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Crisis: पश्चिम एशिया की स्थिति पर रूस समेत कई देशों के संपर्क में भारत; BRICS के बीच भी चर्चा जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Asia Crisis: पश्चिम एशिया की स्थिति पर रूस समेत कई देशों के संपर्क में भारत; BRICS के बीच भी चर्चा जारी
Sun, 15 Mar 2026 04:39 AM IST
Shivam Garg
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Shivam Garg
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:39 AM IST
सार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत रूस और खाड़ी देशों से लगातार संपर्क में है। ब्रिक्स देशों के साथ साझा रुख पर परामर्श जारी है, जबकि विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
पश्चिम एशिया में संघर्ष
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम एशिया की स्थिति पर भारत रूस समेत कई देशों के संपर्क में है। रूसी सरकार के साथ इस मुद्दे पर लगातार बात हो रही है। भारत लगातार तनाव कम करने और संवाद के माध्यम से मुद्दों के समाधान का आह्वान करता रहा है।
विज्ञापन
भारत ने खाड़ी सहयोग परिषद के देशों, ईरान, अमेरिका और इस्राइल सहित प्रमुख हितधारकों के साथ ऊर्जा सुरक्षा के लिए राजनीतिक और राजनयिक स्तर पर घनिष्ठ संपर्क बनाए हुए है। प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और भारतीय मिशन ऊर्जा सुरक्षा और सुरक्षित समुद्री आवागमन सहित भारत की प्राथमिकताओं को रेखांकित करने के लिए अपने समकक्षों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने शनिवार को यह जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष के कारण उड़ानों में व्यवधान के मद्देनजर, ईरानी अधिकारियों ने भारत में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार रात कोच्चि से एक चार्टर्ड उड़ान की व्यवस्था की। इस उड़ान में 107 चालक दल के सदस्य, 35 ईरानी पर्यटक, 3 राजनयिक और जहाज आईआरआईएस लावन के गैर-आवश्यक चालक दल के सदस्य सवार थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- 'विदेशी हमलावरों को खदेड़ें': खाड़ी देशों से अराघची बोले- हॉर्मुज की सुरक्षा के लिए US दूसरों से मांग रहा मदद
ब्रिक्स परामर्श प्रक्रिया को सुगम बना रहा भारत
विदेश मंत्रालय ने कहा कि कुछ सदस्य देशों की मौजूदा स्थिति में संलिप्तता को देखते हुए, ब्रिक्स संघ के सदस्य देशों के बीच शेरपा चैनल के माध्यम से एक साझा रुख पर चर्चा जारी है। ब्रिक्स संघ के अध्यक्ष के रूप में भारत परामर्श प्रक्रिया को सुगम बनाना जारी रखे हुए है। साथ ही रूस सहित साझेदारों के साथ उच्च स्तरीय राजनयिक संपर्कों के माध्यम से जुड़ा हुआ है।
अब तक 1.72 लाख भारतीय लौटे
विदेश मंत्रालय ने बताया कि 28 फरवरी से अब तक पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र से लगभग 1,72,000 भारतीय नागरिक वापस लौटे हैं। ओमान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर से उड़ानों के आने से हवाई संपर्क में सुधार हो रहा है। बहरीन, कुवैत और इराक में फंसे भारतीयों को वीजा विस्तार, ट्रांजिट वीजा और आगे की यात्रा में सहायता प्रदान की जा रही है।
सेफसी विष्णु के चालक दल बसरा में
उन्होंने कहा कि सेफसी विष्णु नामक जहाज (11 मार्च, इराक के तट पर) के संबंध में, 15 भारतीय चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और वे वर्तमान में बसरा में हैं। मिशन उनकी सहायता कर रहा है और मृतक भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को स्वदेश वापस लाने के साथ-साथ उनकी शीघ्र भारत वापसी के लिए समन्वय कर रहा है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन