फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India elderly population expanding at unprecedented rate UNFPA Ageing Report

यूएन रिपोर्ट: भारत में तेजी से बढ़ रही बुजुर्गों की आबादी, 27 साल बाद हर पांच में से एक व्यक्ति होगा वृद्ध

Thu, 28 Sep 2023 05:31 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 28 Sep 2023 05:31 AM IST
सार

भारत में बुजुर्गों की तादाद बढ़ने की तीन वजह हैं- घटती प्रजनन क्षमता, मृत्यु दर में कमी और उत्तरजीविता में वृद्धि। बीते एक दशक में देश में प्रजनन क्षमता में 20 फीसदी की गिरावट आई है।  

विज्ञापन
India elderly population expanding at unprecedented rate UNFPA Ageing Report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज का युवा भारत आने वाले दशकों में तेजी से वृद्ध होते समाज में बदल जाएगा। 2050 तक हर पांच में से एक शख्स बुजुर्ग होगा। सदी के अंत में कुल आबादी में 36 फीसदी वृद्ध होंगे, जो अभी महज 10.1 फीसदी हैं। देश में बुजुर्गों की आबादी बढ़ने का सिलसिला 2010 से शुरू हुआ है। मौजूदा चलन के मुताबिक तकरीबन 15 साल में 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के नागरिकों की संख्या दोगुनी हो रही है।
विज्ञापन


भारतीय आबादी के बुजुर्ग होने से आने वाली समस्याओं और उनके निदान व समाधान को ध्यान में रखकर संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष व भारत इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पापुलेशन साइंसेज ने बुधवार को इंडिया एजिंग रिपोर्ट, 2023 जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ही नहीं, पूरी दुनिया की आबादी बूढ़ी हो रही है। वैश्विक स्तर पर बात की जाए, तो 2022 में 7.9 अरब की आबादी में से करीब 1.1 अरब लोग 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। यह आबादी का करीब 13.9 फीसदी हिस्सा है। 2050 तक वैश्विक आबादी में बुजुर्गों की तादाद बढ़कर करीब 2.2 अरब (22%) के करीब पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


प्रजनन क्षमता घटी इसलिए बढ़ रहे बुजुर्ग
भारत में बुजुर्गों की तादाद बढ़ने की तीन वजह हैं- घटती प्रजनन क्षमता, मृत्यु दर में कमी और उत्तरजीविता में वृद्धि। बीते एक दशक में देश में प्रजनन क्षमता में 20 फीसदी की गिरावट आई है। 2008-10 के दौरान देश की सकल प्रजनन दर  86.1 थी, जो 2018 से 2020 के दौरान घटकर 68.7 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश दूसरा सबसे युवा राज्य
कुल आबादी में बुजुर्गों के राष्ट्रीय औसत से कम संख्या वाले 11 राज्य हैं। इनमें 7.7% बुजुर्ग आबादी के साथ बिहार देश का सबसे युवा राज्य है। 8.1% बुजुर्ग आबादी के साथ उत्तर प्रदेश दूसरा सबसे युवा राज्य है। शीर्ष पांच राज्यों में असम (8.2%) तीसरे, झारखंड (8.4%) चौथे और राजस्थान व मध्य प्रदेश (8.5%) पांचवें स्थान पर हैं।

केरल सबसे बुजुर्ग
60 पार उम्र की 16.5% आबादी के साथ केरल सबसे बुजुर्ग राज्य है। वहां बुजुर्गों की उत्तरजीविता में वृद्धि व प्रजनन दर में तीव्र गिरावट हुई है। सबसे बुजुर्ग पांच राज्यों में तमिलनाडु, केरल व आंध्र प्रदेश दक्षिण से हैं, हिमाचल व पंजाब उत्तर से हैं। आंध्र (12.3%) पांचवां, पंजाब (12.6%) चौथा, हिमाचल (13.1%) तीसरा और तमिलनाडु (13.7%) दूसरा सबसे बुजुर्ग राज्य है।

2036 तक 15 फीसदी हो जाएंगे बुजुर्ग
राष्ट्रीय स्तर पर बुजुर्गों की आबादी 2021 में 10.1% थी जो 2036 में 15% हो जाएगी। 2050 में बुजुर्ग आबादी 20.8% होगी। रिपोर्ट के मुताबिक निर्भरता अनुपात चिंता की बात है। फिलहाल 100 कामकाजी लोगों पर 16 वृद्ध और प्रति 100 बच्चों की तुलना में 39 बुजुर्ग हैं।

वृद्ध पुरुषों के मुकाबले वृद्ध महिलाओं की तादाद होगी ज्यादा
इंडिया एजिंग रिपोर्ट, 2023 में कहा गया है कि 2000 से 2022 के दौरान भारत की कुल आबादी करीब 34 फीसदी बढ़ी है, लेकिन इस दौरान 60 से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या में 103 फीसदी का इजाफा हुआ है। इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि 2022 से 2050 के दौरान देश की कुल आबादी करीब 18 फीसदी बढ़ेगी, जबकि वृद्धों की संख्या में 134 फीसदी की वृद्धि होगी। खासतौर पर 80 से ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या में 279 फीसदी की वृद्धि होगी।

उपजेंगी सामाजिक-आर्थिक चुनौतियां
देश की वृद्ध होती आबादी के तीन पहलुओं की वजह से कई सामाजिक आर्थिक चुनौतियां खड़ी होंगी। 2031 तक 60 से अधिक उम्र की आबादी में 1000 पुरुषों पर 1078 महिलाएं होंगी। दूसरा पहलू, बुजुर्ग आबादी की ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़ा है। देश में 70 फीसदी आबादी ग्रामीण है। जाहिर है, जब बुजुर्गों की संख्या बढ़ेगी, तो गांवों में उनकी तादाद ज्यादा होगी, जहां उनके लिए आय, स्वास्थ्य, परिवहन जैसी चुनौतियां होंगी। इसके अलावा तीसरा पक्ष वृद्धों की वृद्धावस्था, यानी वृद्धों में भी 80 से ज्यादा उम्र के वृद्धों की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी, जिनकी देखभाल के लिए भारी निवेश की जरूरत होगी।


बुजुर्गों की देखभाल सरकार का दायित्व 
भारतीय संविधान के अनुच्छे अनुच्छेद 41 में कहा गया है कि राज्य अपनी आर्थिक क्षमता के मुताबिक बुजुर्गों के अधिकारों को सुरक्षित रखने के उपाय करेगा। इसके अलावा भारत सरकार मैड्रिड इंटरनेशनल प्लान ऑफ एक्शन ऑन एजिंग (एमआईपीएए), 2002 के मुताबिक जनसंख्या की वृद्धावस्था संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए नीति और कार्यक्रम तय करती आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed