{"_id":"581ca55a4f1c1bab314382b2","slug":"india-dismisses-pak-report-on-envoy-recall","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनयिकों की संख्या कम करने की पाक रिपोर्ट भारत ने की खारिज ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राजनयिकों की संख्या कम करने की पाक रिपोर्ट भारत ने की खारिज
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली में पाक उच्चायोग
भारत और पाकिस्तान के नई दिल्ली और इस्लामाबाद में स्थित उच्चायोग के कर्मियों के जासूसी में लिप्त होने के दावे को लेकर चल रहे तनाव के बीच सरकार ने पाक मीडिया में उच्चायुक्त बुलाने की योजना वाली रिपोर्ट को बकवास बताया है। सरकारी सूत्रों ने पाकिस्तानी समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून में छपी रिपोर्ट को पूरी तरह से खारिज कर दिया। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान अल्पकाल के लिए अपने-अपने उच्चायुक्तों को वापस बुलाने के साथ अपने-अपने मिशन का आकार छोटा करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि यह रिपोर्ट पूरी तरह से कयास पर आधारित और बकवास है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान ने नई दिल्ली स्थित अपने उच्चायोग के छह राजनयिकों और कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि भारत भी इस्लामाबाद स्थित अपने उच्चायोग से आठ राजनयिकों और कर्मियों को वापस बुलाएगा। इससे पहले भारत ने जासूसी के आरोप में पाक उच्चायोग के एक राजनयिक महमूद अख्तर को देश से निकाल दिया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी एक भारतीय राजनयिक को स्वदेश भेज दिया था।
विज्ञापन