फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India denied the PM had made offer of dialogue with Pakistan pm Imran Khan 

भारत ने पाकिस्तान के दावे को नकारा, कहा- इमरान खान से बातचीत की कोई पेशकश नहीं 

Tue, 21 Aug 2018 05:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Aug 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
India denied the PM had made offer of dialogue with Pakistan pm Imran Khan 

भारत ने पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के उस दावे को सिरे से नकार दिया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिखी चिट्ठी में बातचीत की पेशकश की बात कही गई है। उच्चपदस्थ सरकारी अधिकारियों ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को चिट्ठी लिखकर बधाई दी थी। लेकिन उसमें अभी दोनों देशों के बीच बातचीत की शुरुआत से संबंध में कोई जिक्र नहीं था। 

विज्ञापन


नए पाक पीएम इमरान खान के शपथ ग्रहण के बाद कुरैशी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने चिट्ठी लिख कर बधाई दी और बातचीत का प्रस्ताव रखा है। भारत में इसे पाकिस्तान में गठित नई सरकार की तरफ से झूठ के तौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच करीब दो साल से कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। भारत  ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। लेकिन इसकेलिए पाकिस्तान को आतंकवाद समेत कई संवेदनशील मुद्दों पर किए गए वादों पर अमल करना होगा। भारत ने उम्मीद जताई है कि नए प्रधानमंत्री की अगुवार्इ में पाकिस्तान सकारात्मक कदम उठाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मोदी ने इमरान को भेजे पत्र में लिखा है कि भारत पाकिस्तान के साथ  शांतिपूर्ण पड़ोसी रिश्तों के लिए प्रतिबद्ध है। भारत पड़ोसी पाकिस्तान के साथ सकारात्मक और सार्थक साझेदारी की आशा करता है। चिट्ठी में आतंकवाद मुक्त दक्षिण एशिया के लिए काम करने पर जोर दिया गया है। लेकिन बातचीत शुरु करने के संबंध में फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed