फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India crosses 1 bn tonnes coal output; PM Modi says proud moment for country

India Coal Production: भारत ने हासिल किया एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक मुकाम, PM मोदी ने की सराहना

Fri, 21 Mar 2025 02:47 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 02:47 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कोयला क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की ऊर्जा स्थिरता और सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
India crosses 1 bn tonnes coal output; PM Modi says proud moment for country
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : sansad tv

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के एक बिलियन टन कोयला उत्पादन के महत्वपूर्ण लक्ष्य को पार करने की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने इसे देश की ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कोयला क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारत की ऊर्जा स्थिरता और सतत विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत के लिए गर्व का क्षण! एक बिलियन टन कोयला उत्पादन का ऐतिहासिक मुकाम पार करना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक विकास और आत्मनिर्भरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उपलब्धि इस क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोयला मंत्री गिरीश किशन रेड्डी ने भी सराहा
केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री गिरीश किशन रेड्डी ने भी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को श्रेय दिया, जिसने इस क्षेत्र में तकनीकी उन्नति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकों और कुशल खनन प्रक्रियाओं को अपनाकर, भारत ने न केवल कोयला उत्पादन को बढ़ाया है, बल्कि सतत और जिम्मेदार खनन को भी प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा, "यह महत्वपूर्ण उपलब्धि भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देगी, देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करेगी और सभी नागरिकों के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।"


कोयला क्षेत्र: औद्योगिक और आर्थिक विकास की रीढ़
  • भारत में 74% बिजली उत्पादन थर्मल पावर प्लांट्स से होता है, जिससे कोयला क्षेत्र की मजबूती आवश्यक हो जाती है।
  • दिसंबर 2024 में कोयला उद्योग की विकास दर 5.3% दर्ज की गई, जो भारत की आठ प्रमुख उद्योगों में सबसे अधिक थी।
  • यह क्षेत्र भारतीय रेलवे के मालभाड़ा राजस्व का 50% उत्पन्न करता है और लगभग 4.78 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करता है।
भारत में कोयला क्षेत्र की अहम भूमिका
कोयला मंत्रालय द्वारा पिछले महीने जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा कोयला भंडार रखने वाला देश है और दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता है। कोयला देश की राष्ट्रीय ऊर्जा खपत का 55% योगदान देता है और ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक अनिवार्य संसाधन बना हुआ है।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed