फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-China to jointly tackle with terrorism

आतंकवाद से मिलकर मुकाबला करेंगे भारत-चीन 

Tue, 27 Sep 2016 09:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
India-China to jointly tackle with terrorism
india-china - फोटो : india-china

भारत और चीन ने आतंकवाद से मुकाबले की कवायद के तहत सुरक्षा एवं सहयोग बढ़ाने के लिए मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक की। दोनों देशों के अधिकारियों ने इस पहली उच्च स्तरीय वार्ता में आतंकवाद से मुकाबले के लिए कानून और नीतियों पर सूचनाओं को साझा किया और कुछ महत्वपूर्ण सहमति बनी।

विज्ञापन


बीजिंग में आतंकवाद से मुकाबले और सुरक्षा पर आयोजित पहली भारत-चीन उच्च स्तरीय वार्ता में दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। बैठक की सह-अध्यक्षता संयुक्त अन्वेषण समिति के चेयरमैन आरएन रावी और चीन के केंद्रीय राजनीतिक एवं विधि मामलों के आयोग के महासचिव वांग यांगकिंग ने की।
विज्ञापन


भारतीय दूतावास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, दोनों अधिकारियों ने आतंकवाद से मुकाबले के लिए संबंधित नीतियों, तंत्र और कानून पर सूचनाओं का साझा किया और दोनों पक्षों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी समझ बढ़ाने पर सहमति बनी। आतंकवाद से मुकाबले के लए दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग एवं सुरक्षा बढ़ाने पर भी चर्चा की।   

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने पाक से झाड़ा पल्ला, कहा- आतंकवाद पर हम साथ नहीं

India-China to jointly tackle with terrorism
Nawaz- LI

आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अलग थलग करने की मुहिम में जुटे भारत को उस समय एक और सफलता मिलती दिखी जब पाकिस्तान के आर्थिक और सामरिक साझेदार बताए जा रहे चीन ने आतंकवाद के मुद्दे पर उसके समर्थन से इंकार कर दिया।

चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि मौजूदा झगड़ा दो पडोसी राष्ट्रों के बीच का है, इसमें चीन किसी भी पक्ष के समर्थन में नहीं है। चीन ने साफ कहा कि इस मसले को दोनों देशों को आपस में ही सुलझाना होगा।

चीन के इस रुख से पाकिस्तान को करारा झटका लगा है, क्योंकि अभी तक वह हर मुद्दे पर चीन के खुद के साथ होने का दावा करता रहा है।बता दें कि उड़ी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा दिया है। इसके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत लगातार पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करवाने की मुहिम चला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed