फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india china standoff govt says both sides agreed to ensure their troops to exercise restraint avoid miscalculation

भारत-चीन वार्ता : लद्दाख सीमा पर शांति व संयम कायम रखने पर सहमति, अगली बैठक जल्द

Sun, 08 Nov 2020 09:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 08 Nov 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
india china standoff govt says both sides agreed to ensure their troops to exercise restraint avoid miscalculation
भारत और चीन - फोटो : PTI

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में तनातनी के बीच शुक्रवार को चुशुल में चीन और भारतीय सेना के बीच आठवें स्तर की सैन्य वार्ता हुई। बैठक के नतीजों को लेकर रविवार को भारत सरकार ने बयान जारी किया। इसमें कहा गया है कि दोनों पक्ष इस बात के लिए सहमत हुए हैं कि दोनों सेना अपने सीमावर्ती सैनिकों को संयम बरतने और उन्हें गलतफहमी से बचाने के उपाय सुनिश्चित करेंगे। जल्द ही अगले दौर की बैठक होगी।

विज्ञापन


भारत सरकार ने बयान में कहा, 'छह नवंबर को, चुशुल में भारत-चीन कोर कमांडर स्तर की 8वीं बैठक आयोजित हुई। भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा के साथ-साथ दोनों पक्षों ने एक स्पष्ट, गहन और रचनात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया।'
विज्ञापन



सरकार ने बताया कि दोनों पक्ष सीमावर्ती सैनिकों के बीच संयम सुनिश्चित करने पर सहमत हुए हैं। सरकार ने कहा, 'दोनों पक्ष दोनों देशों (भारत और चीन) के नेताओं के बीच बनी सहमति का ईमानदारी से पालन करने के लिए भी रजामंद हुए। इसके अलावा अपने सीमावर्ती सैनिकों को संयम बरतने और गलतफहमी और गलत आकलन से बचने के लिए सुनिश्चित करने पर भी सहमत हुए हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सरकार ने आगे बताया, 'भारत और चीन सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से संवाद और संचार बनाए रखने के लिए सहमत हुए और इस बैठक में चर्चाओं को आगे बढ़ाते हुए, अन्य बकाया मुद्दों के निपटारे पर जोर दिया, ताकि संयुक्त रूप से सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखी जा सके। दोनों जल्द ही एक और दौर की बैठक के लिए सहमत हुए हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed