भारत और चीन में बनी बात, 6 जून को हुई वार्ता पर बढ़ेंगे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अब सुधार की दिशा में कदम उठाए चीन
चीन ने भारतीय सीमा के भीतर निर्माण करने की कोशिश की। जब यह विवाद की वजह बन गया तो चीन की सेना ने सोची-समझी रणनीति के तहत कार्रवाई की। इसके चलते हिंसा हुई।
- तीनों सेनाएं अलर्ट
- मिली छूटः कमांडर खुद ले सकेंगे फैसला
एलएसी पर बने ताजा हालात पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि19 जून शाम 5 बजे होने वाली इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष शामिल होंगे।
- गलवां घाटी पर चीन का दावा बेतुका
चीनी द्वारा गलवां घाटी को अपना क्षेत्र बताने के दावे को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया है। देर रात विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि चीन का दावा बेतुका और अतिशयोक्तिपूर्ण है। यह दोनाें देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बनी सहमति के विपरीत भी है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने गलवां घाटी पर अपना अधिकार बताया था।
- चीनी कमांडिंग अफसर समेत कई सैनिक मारे गए
संघर्ष में चीनी सेना के कमांडिंग अफसर सहित कई सैनिक मारे गए हैं। एक एजेंसी के मुताबिक, चीन के 40 से ज्यादा सैनिक हताहत हुए हैं। वहीं, अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक यह संख्या 35 है। चीन ने इस पर चुप्पी साध रखी है।
- चीनी कंपनियों से छिना बीएसएनएल नेटवर्क का काम
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएसएनएल व एमटीएनएल नेटवर्क को 4जी करने के काम से चीनी कंपनियों को बाहर कर दिया है। संचार मंत्रालय के टेलीकॉम विभाग ने बुधवार को दोनों कंपनियों को आदेश दिया है कि वे चीनी उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करेंगी। विभाग जल्द ही निजी कंपनियों को भी ऐसे ही निर्देश देने की तैयारी में है।