फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China Galwan Valley Violent: China has penetrated our house and killed us says Markandey Katju

गलवां घाटी में झड़प पर मार्कंडेय काटजू ने कहा- चीनी कंपनियों को भारत से करना चाहिए निष्कासित

Tue, 16 Jun 2020 03:32 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Tue, 16 Jun 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
India China Galwan Valley Violent: China has penetrated our house and killed us says Markandey Katju
Markandey Katju - फोटो : twitter

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीनी सेना के बीच झड़प में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं, वहीं चीन के 5 जवानों के मारे जाने की खबर है और 11 घायल हुए हैं। यह झड़प सोमवार रात को पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में सेनाओं के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान हुई।

विज्ञापन


भारत चीन सीमा पर 50 साल में इस तरह की यह पहली झड़प है। भारत और चीन के बीच सीमा पर आखिरी बार 70 के दशक में गोली चली थी। लगभग 50 साल बाद यह सिलसिला टूटा है। गलवां घाटी उन क्षेत्रों में से एक है जहां चीनी सेना ने घुसपैठ की थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा पर इस झड़प के बाद सोशल मीडिया पर चीन के खिलाफ लोगों को गुस्सा फुट पड़ा है। कई लोगों ने चीन पर भी पाकिस्तान की तरह सर्जिकल स्ट्राइक की बात कही है और कईयों ने कहा कि चीन को सबक सिखाने का अब वक्त आ गया है।
 

वहीं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिमस मार्कंडेय काटजू ने ट्वीट करके कहा है 'चीन ने हमारे घर में घुस के हमें मारा है, हरि ॐ।'  उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि भारत सरकार को भारत से सभी चीनी कंपनियों को निष्कासित करना चाहिए और चीनी वस्तुओं के भारतीय बाजार में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

वहीं यूथ कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा है, 'उनकी हिम्मत कैसे हुई? कहां हैं प्रधानमंत्री जो भारत की रक्षा करने के लिए 56 इंच की छाती पीटते हैं? हमें पीड़ा होती है और हम क्रोधित होते हैं। हमारे देश के खिलाफ युद्ध के इस कृत्य को माफ नहीं किया जाएगा। #GalwanValley
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed