फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-China face-off in Arunachal Sector Soldiers of both the countries came face to face again Hindi news

भारत-चीन विवाद: अरुणाचल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश में थे चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने खदेड़ा

Fri, 08 Oct 2021 08:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Oct 2021 08:15 AM IST
सार

अरुणाचल सेक्टर पर पिछले सप्ताह भारत और चीन के सैनिक आमने सामने आ गए, जिससे घंटों तनाव की स्थिति रही।

विज्ञापन
India-China face-off in Arunachal Sector Soldiers of both the countries came face to face again Hindi news
भारत और चीन की सेना (फाइल फोटो) - फोटो : Indian Army

विस्तार

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत से सटी सीमाओं पर उसके सैनिक अक्सर भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इससे बार-बार सीमा पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ताजा मामला वास्तविक नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर अरुणाचल प्रदेश सेक्टर का है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पिछले सप्ताह अरुणाचल सेक्टर पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच फिर से तनाव बढ़ गया। सूत्रों के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान चीनी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की, जिससे घंटों तनाव की स्थिति रही। 

विज्ञापन


लोकल कमांडरों ने संभाला मोर्चा 
अरुणाचल सेक्टर में औपचारिक रूप से दोनों देशों की सीमाओं को सीमांकित नहीं किया गया है। इसलिए एलएसी को लेकर दोनों देशों की सेनाओं की अपनी-अपनी धारणाएं हैं, लेकिन पिछले पेट्रोलिंग के दौरान चीनी सैनिक भारत की सीमा के बेहद करीब तक आ गए, जिससे तनाव बढ़ गया।  इसके बाद दोनों देशों के लोकल कमांडरों ने मोर्चा संभाला और आपसी बातचीत के बाद मौजूदा प्रोटोकॉल के तहत सेनाएं पीछे हट गईं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, इस तनातनी में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


भारतीय सैनिकों ने 200 चीनी सैनिकों को रोका 
इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एलएसी पर 200 चीनी सैनिक भारत की सीमा के काफी पास तक आ गए। इसके बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारतीय सैनिकों ने इसका विरोध शुरू किया और 200 चीनी सैनिकों को वहीं रोककर खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed