फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India China Border Rangpo Project underground railway station news in hindi

बढ़ते कदम: भारत-चीन सीमा पर जल्द दौड़ेगी रेल, बॉर्डर पर पहला भूमिगत रेलवे स्टेशन होगा तिस्ता

Fri, 05 Apr 2024 02:57 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, गुवाहाटी
एन. अर्जुन, गुवाहाटी Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Apr 2024 02:57 PM IST
सार

पूर्वोत्तर सीमा रेलले के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि कलिम्पोंग जिला स्थित सेवक-रंगपो रेल परियोजना (एसआरआरपी) की टनल संख्या टी-7 ने कुछ दिन पहले ही ब्रेक थ्रू हासिल किया।

विज्ञापन
India China Border Rangpo Project underground railway station news in hindi
भूमिगत रेलवे स्टेशन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अब वह दिन दूर नहीं जब भारत-चीन सीमा पर भी भारतीय रेल दौड़ेगी। पूर्वोत्तर को देश की राजधानी से जोड़ने के लिए भारतीय रेलवे कई प्रोजेक्टों पर काम कर रहा है, उनमें से एक है सेवक (पश्चिम बंगाल)- रंगपो (सिक्किम) रंगपो प्रोजेक्ट। यह भारतीय रेलवे का सबसे महत्वपूर्ण और बड़े प्रोजेक्टों में से एक है। इसके बनते ही सिक्किम भी देश की राजधानी से जुड़ जाएगा। सिक्किम ही नहीं बल्कि चीन से सटे सीमावर्ती इलाकों जैसे नथुला तक पहुंच आसान हो जाएगी। इससे जहां स्थानीय लोगों को वैकल्पिक रास्ता मिल जाएगा, वहीं क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके बनने से सीमा पर तैनात भारतीय सेना तक उनकी जरूरत के सारे सामान तेजी से पहुंचाने में मदद मिलेगी। अब तक प्रोजेक्ट का काम 92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


देश का पहला भूमिगत रेलवे स्टेशन होगा तीस्ता
पूर्वोत्तर सीमा रेलले के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि कलिम्पोंग जिला स्थित सेवक-रंगपो रेल परियोजना (एसआरआरपी) की टनल संख्या टी-7 ने कुछ दिन पहले ही ब्रेक थ्रू हासिल किया। इस रूट की एक खासियत यह है कि भारतीय रेलवे नेटवर्क के अधीन पहला भूमिगत रेलवे स्टेशन तीस्ता बाजार स्टेशन इसी टनल में है। मुख्य टनल 3082 मीटर तक फैली हुई है, इसके साथ एक पहुंच टनल भी है। गुफा 650 मीटर तक फैली हुई है, इसके डिजाइन के हिस्से के रूप में एक सिंगल प्लेटफॉर्म है। 800 मीटर पहुंच वाले कुल अडिट लंबाई के साथ इस व्यापक गुफा में 6 क्रॉस पैसेज का एक नेटवर्क शामिल है, जो परियोजना के व्यापक पैमाने को प्रदर्शित करती है। यात्रियों की सुरक्षा और आराम की हर सुविधा का ख्याल रखा गया है।
विज्ञापन

न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड का इस्तेमाल
उन्होंने बताया कि तीस्ता के पास स्थित यह टनल यंगर हिमालय की अतिसंवेदनशील और चुनौतीपूर्ण भूगर्भीय और भूकंपीय स्थितियों से होकर गुजरती है। यहां नवीनतम और सबसे सॉफिस्टिकेटेड टनलिंग तकनीक यानी न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंक मेथड (एनएटीएम) का उपयोग किय गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


92 प्रतिशत काम पूरा
डे ने बताया कि सेवक (पश्चिम बंगाल) और रंगपो (सिक्किम) को जोड़ने वाली यह सेवक-रंगपो नई रेल लिंक परियोजना लगभग 45 किलोमीटर लंबी है। इसमें 14 टनल, 17 पुल और 5 स्टेशन शामिल हैं। सबसे लंबी सुरंग (टी-10) की लंबाई 5.3 कि.मी. और सबसे लंबा पुल (ब्रिज-17) की लंबाई 425 मीटर है। पूरी परियोजना संरेखण का लगभग 38.64 किलोमीटर टनल से गुजर रहा है। 92.31% टनलिंग कार्य पूरा हो चुका है।
बॉक्स

अब तक 11 किलोमीटर की लाइनिंग पूरी
वर्तमान में टनल टी-14, टी-09 और टी-02 में अंतिम लाइनिंग पूरी हो चुकी है और टनल टी-03, टी-05, टी-06, टी-07, टी-08, टी-10, टी-11 और टी-12 का कार्य प्रगति पर है। अब तक कुल 11.96 किलोमीटर लाइनिंग पूरी हो चुकी है। सभी सेक्शनों में दिन-रात कार्य चल रहा है।



बंगाल से दो घंटे में सिक्किम, सेना को होग फायदा
यह भारत में चल रही सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय परियोजनाओं में से एक है और इस परियोजना के पूर्ण होने पर, पहली बार सिक्किम राज्य रेलवे से जुड़ जाएगा। दो घंटे में बंगाल से सिक्किम पहुंच जाएंगे। इसका उद्देश्य सिक्किम राज्य को वैकल्पिक कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इससे सिक्किम में पर्यटन को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही सीमा पर तैनात भारतीय सेना तक उनकी जरूरत के सारे सामान तेजी से पहुंचाया जा सकेगा।

परियोजना पर एक नजर

  • कुल लंबाई: 44.98
  • किलोमीटर (सिक्किम :3.43 किलोमीटर, बंगाल: 41.6 किलोमीटर)
  • आवंटित रुपए : कुल 4086 करोड़
  • कुल टनल और लंबाई : 14 (सबसे लंबा टनल 5.27 किमी): 38.68
  • किमी (86%)
  • कुल ब्रिज : 17
  • ब्रिज की लंबाई :2.24 किमी (5%): 375 मीटर
  • कुल स्टेशन: सिवोक, रियांग, तिस्ता (भूमिगत), मेली और रंगपोकाम पूरा होने का अनुमानित समय: दिसंबर, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed