{"_id":"5f58342b8ebc3e54ea1b67f8","slug":"india-china-border-dispute-itbp-deploys-female-doctors-on-forward-post-in-ladakh-for-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत चीन तनाव: लद्दाख में अग्रिम चौकी पर पहली बार महिला डॉक्टरों की तैनाती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत चीन तनाव: लद्दाख में अग्रिम चौकी पर पहली बार महिला डॉक्टरों की तैनाती
Wed, 09 Sep 2020 07:17 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Sep 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
लद्दाख क्षेत्र
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पर तनाव के बीच भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने पहली बार लद्दाख में अग्रिम चौकी पर महिला डॉक्टरों की तैनाती की है। अर्धसैनिक बल की इन अधिकारियों को जवानों की देखभाल के लिए अग्रिम ठिकानों पर भेजा गया है। आईटीबीपी की महिला डॉक्टरों को पूर्ण प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
भारत-चीन की तनातनी के बीच आईटीबीपी ने अपनी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में बदलाव करते हुए यह तैनाती की है। पहले महिला अधिकारियों को ऐसे ठिकानों पर तैनाती नहीं होती थी। आईटीबीपी ने कुछ हफ्ते पहले महिला डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों वहां भेजा था।
विज्ञापन
लेह स्थित आईटीबीपी के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक महिला डॉक्टरों को सीमा के निकट तैनात किया गया है, ताकि वह पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ जवानों की देखभाल कर सकें। इन महिला डॉक्टरों की जिम्मेदारी जवानों की चिकित्सा जरूरतों की निगरानी भी होगी।
विज्ञापन
लेह ऐसा सैन्य अड्डा है, जहां देशभर से जवानों की तैनाती होती है और उन्हें कड़ी चिकित्सा जांच से गुजरना पड़ता है और उनके पास फिटनेस का प्रमाणपत्र जरूरी है। इस ठिकाने पर महिला अधिकारी डॉ. कात्यायनी शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
उनकी जिम्मेदारी लेह से केवल फिट जवानों को ही अग्रिम चौकी तक भेजने की होगी। यहां तीन चरणों में जवानों की चिकित्सीय जांच के बाद ही फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जाता है।