फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india can raise azhar masood issue in front of china

चीन के साथ मसूद मसले को उठा सकता है भारत

Tue, 05 Apr 2016 03:15 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Tue, 05 Apr 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
india can raise azhar masood issue in front of china

विदेश मंत्रालय पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को आतंकी घोषित कराने की भारत की कोशिश नाकाम करने का मसला चीन के समक्ष उठाएगा। सूत्रों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में चीन के इस रुख से भारत निराश है और ऐसा माना जा रहा है कि चीन के साथ राजनीतिक स्तर पर इस मसले को उठाया जाएगा।

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रूस-भारत-चीन मंत्री स्तरीय बैठक में शिरकत करने इसी सप्ताह मास्को की यात्रा पर जा रही हैं। इस मौके पर उनकी चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की संभावना है। इस बैठक में ही मसूद अजहर का मसला उठने की संभावना है।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह चीन ने अपने वीटो पावर का इस्तेमाल कर मसूद को आतंकी घोषित कराने की भारत की कोशिश को नाकाम कर दिया था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब चीन ने पाकिस्तानी आतंकी संगठनों और उनके सरगनाओं पर प्रतिबंध लगाने की भारत की कोशिश को नाकाम किया हो। जैश पर 2001 में प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन 2008 के मुंबई हमलों के बाद मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगवाने की भारत की कोशिश को उसने नाकाम कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed