फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India can become the new hub for clinical trials, opportunity will be available decreasing dependence on China

Hyderabad: भारत बन सकता है क्लिनिकल ट्रायल का नया हब, चीन पर निर्भरता घटने के बीच मिलेगा बड़ा अवसर

Thu, 27 Feb 2025 06:03 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 06:03 AM IST
सार

अमेरिकी बायोफार्मास्युटिकल सेवा प्रदाता कंपनी पैरेक्सेल के भारत में परिचालन प्रमुख संजय व्यास के मुताबिक, हमारी कंपनी अगले 3-5 वर्षों में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन
India can become the new hub for clinical trials, opportunity will be available decreasing dependence on China
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चीन पर दवा निर्माता कंपनियों की कम हुई निर्भरता और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे व्यवधानों के प्रभाव को कम करने में मदद के लिए भारत प्रारंभिक चरण के क्लिनिकल ट्रायल के लिए वैकल्पिक स्थल के रूप में आगे आने के लिए तैयार है। भारत क्लिनिकल ट्रायल का नया हब बन सकता है।
विज्ञापन


अमेरिकी बायोफार्मास्युटिकल सेवा प्रदाता कंपनी पैरेक्सेल के भारत में परिचालन प्रमुख संजय व्यास के मुताबिक, हमारी कंपनी अगले 3-5 वर्षों में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने की योजना बना रही है। व्यास ने कहा, रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे भू-राजनीतिक संघर्षों और वैश्विक दवा निर्माताओं की चीन पर निर्भरता कम करने के प्रयासों के कारण भारत क्लिनिकल ट्रायल को आकर्षित करने के लिए अच्छी स्थिति में है।
विज्ञापन


साल 2022 में शुरू हुए युद्ध से पहले यूक्रेन, रूस के साथ मिलकर नई दवाओं के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण देश बन गया था, लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते अब स्थिति बदल चुकी है। इसका भारत को फायदा हो सकता है और क्लिनिकल ट्रायल के क्षेत्र में वह नया हब बनने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए है आगे आने का बेहतर अवसर
तेलंगाना में चल रहे बायोएशिया सम्मेलन से इतर व्यास ने कहा, भारत में असफलता की लागत दुनिया के अन्य भागों की तुलना में बहुत कम है। इसलिए भारत के पास इस क्षेत्र में आगे आने के लिए एक अच्छा अवसर है। बता दें कि, अमेरिकी कंपनी पैरेक्सेल दुनिया के शीर्ष क्लिनिकल ट्रायल अनुसंधान संगठनों में से एक है। कंपनी की महाराष्ट्र, कर्नाटक,  तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में करीब 150 क्लिनिकल ट्रायल सेंटर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed