फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India can become self-sufficient by increasing manufacturing of 15 products

इन 15 उत्पादों का निर्माण बढ़ाकर आत्मनिर्भर बन सकता है भारत

Mon, 06 Jul 2020 07:02 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 06 Jul 2020 07:02 AM IST
विज्ञापन
India can become self-sufficient by increasing manufacturing of 15 products
Assocham - फोटो : Twitter
उद्योग संगठन एसोचैम ने व्यापक सर्वे के बाद दावा किया है कि अगर 15 मुख्य उत्पादों का विनिर्माण घरेलू स्तर पर बढ़ाया जा सके, तो दो-तीन वर्षों में भारत आत्मनिर्भर बन सकता है। देश के आयात बिल में इन उत्पादों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन


एसोचैम के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, कोयला, लौह-इस्पात, नॉन फेरस मेटल और खाद्य तेलों की जरूरतों के लिए भारत काफी हद तक आयात पर निर्भर है। लॉकडाउन के दौरान भी मई में 2.8 अरब डॉलर के इलेक्ट्रॉनिक सामानों का आयात करना पड़ा है। एसोचैम ने कहा, उद्योग जब सामान्य अवस्था में परिचालन करने लगेंगे तो इनका आयात बढ़कर 5 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा, जो विदेशी पूंजी की भारी खपत का कारण है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का विनिर्माण बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है।
विज्ञापन


ये उत्पाद शामिल

ट्रांसपोर्ट उपकरण, मेडिकल और फार्मा उत्पाद, उर्वरक, डाई, रंगरोगन उत्पाद, पेशेवरों के उत्पाद (टूल), चश्मे, फल और सब्जियों के आयात पर भारत को भारी-भरकम राशि खर्च करनी पड़ती है। एसोचैम ने कहा, सरकार को क्रूड पर निर्भरता घटाने के लिए लंबी अवधि की रणनीति पर काम करना होगा। इसके लिए हमें न सिर्फ उत्पादन क्षमता और निवेश बढ़ाने की जरूरत है, बल्कि उपभोक्ताओं तक सस्ते और गुणवत्ता वाले उत्पाद भी पहुंचाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed