फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India came forward to help Afghanistan, MEA said- sent humanitarian aid and relief material

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान की मदद के लिए आगे आया भारत, MEA बोला- मानवीय सहायता और राहत सामग्री भेजी

Tue, 02 Sep 2025 01:56 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 02 Sep 2025 01:56 AM IST
सार

अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप नंगरहार प्रांत के करीब कुनार प्रांत के शहरों और पड़ोसी नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में आया, जिससे भारी नुकसान हुआ। भूकंप में लगभग 800 लोगों की मौत हो गई। अब तक 2,500 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। भारत ने अफगानिस्तान को मदद भेजी है। 

विज्ञापन
India came forward to help Afghanistan, MEA said- sent humanitarian aid and relief material
अफगानिस्तान को भेजी गई मदद। - फोटो : एक्स/@MEAIndia

विस्तार

भूकंप से 800 लोगों की मौत और तबाही का दंश झेल रहे अफगानिस्तान की मदद के लिए भारत आगे आया है। भारत ने अफगानिस्तान को राहत सामग्री और मानवीय सहायता भेजी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने भूकंप के बाद अफगानिस्तान को मानवीय सहायता प्रदान की है। एक्स पर पोस्ट में विदेश मंत्रालय ने चावल और अन्य खाद्य पदार्थों की बोरियों से लदे ट्रकों की तस्वीरें साझा की हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप नंगरहार प्रांत के करीब कुनार प्रांत के शहरों और पड़ोसी नंगरहार प्रांत के जलालाबाद शहर में आया, जिससे भारी नुकसान हुआ। इसके बाद भी इलाके में कई झटके आए। सोशल मीडिया और समाचार चैनलों पर प्रसारित वीडियो फुटेज में बचावकर्मी घायल लोगों को ढही हुई इमारतों से स्ट्रेचर पर उठाकर हेलीकॉप्टरों में ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि कई लोग अपने हाथों से मलबा हटाने की कोशिश कर रहे हैं। ज्यादातर लोग कुनार प्रांत में हताहत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने जताया था दुख
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया था कि अफगानिस्तान में भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तैयार है।'

एस जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री से की बात
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अफगानिस्तान की मदद करने का वादा किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। उन्होंने इस कठिन समय में अफगानिस्तान को भारत की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। विदेश मंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आया विनाशकारी भूकंप गहरी चिंता का विषय है। हम अफगान लोगों के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करते हैं, क्योंकि वे इस संकट से जूझ रहे हैं। भारत इस मुश्किल घड़ी में सहायता प्रदान करेगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।'


जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि  अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मावलवी अमीर खान मुत्ताकी से बात की। भूकंप में हुई जानमाल के नुकसान पर अपनी संवेदना व्यक्त की। भारत ने काबुल में 1000 परिवारों के लिए टेंट पहुंचाए हैं। भारतीय मिशन द्वारा काबुल से कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भी तुरंत पहुंचाई जा रही है। कल से भारत से और राहत सामग्री भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed