{"_id":"5cbfa73bbdec22143b6f2b17","slug":"india-buy-oil-from-iran-it-can-effect-in-export","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईरान से तेल खरीदने पर भारतीय निर्यात में पड़ सकता है असर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईरान से तेल खरीदने पर भारतीय निर्यात में पड़ सकता है असर
Wed, 24 Apr 2019 05:30 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 24 Apr 2019 05:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्चे तेल की कीमतों में तीन से पांच प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि से देश का निर्यात कारोबार प्रभावित होगा। यह बात भारतीय व्यापार संवर्द्धन परिषद (टीपीसीआई) ने मंगलवार को कही। उल्लेखनीय है कि ईरान से कच्चा तेल आयात करने पर देश को अमेरिकी प्रतिबंधों से मिली छूट समाप्त होने जा रही है। अमेरिका ने प्रतिबंध से दी गई छूट की अवधि आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
परिषद के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा, ‘‘निर्यात क्षेत्र पर प्रभाव पड़ना तय है क्योंकि सभी तरह के उत्पादन एवं सेवाओं में कच्चा तेल एक मध्यवर्ती सामान की तरह इस्तेमाल होता है।’’ सिंगला का मानना है कि प्रतिबंधों से मिली छूट को खत्म करने से कच्चे तेल की कीमत तत्काल तीन से पांच प्रतिशत बढ़ जाएगी। सिंगला ने कहा कि एक अनुमान के मूताबिक तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि से व्यापार घाटा सात अरब डॉलर बढ़ जाएगा। इसके परिणामस्वरूप व्यापार घाटा 5.6 प्रतिशत बढ़ जाएगा और जीडीपी में 0.2 प्रतिशत की कमी आएगी।
विज्ञापन
इससे रुपये पर भी दबाव बढ़ेगा और इसका असर महंगे आयात के रूप में सामने आयेगा। सरकार ने कहा है कि अमेरिका के प्रतिबंध छूट की समयसीमा को आगे नहीं बढ़ाने के फैसले से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिये वह पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन