फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDIA bloc will unitedly fight against injustice across country says Rahul Gandhi

Lok Sabha Election: 'INDIA गठबंधन अन्याय के खिलाफ लड़ेगा', बंगाल में TMC के अकेले उतरने के फैसले पर बोले राहुल

Thu, 25 Jan 2024 01:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Jan 2024 01:38 PM IST
सार

राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस मिलकर देश भर मे नफरत को बढ़ावा देने के साथ हिंसा फैला रही है।

विज्ञापन
INDIA bloc will unitedly fight against injustice across country says Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के तृणमूल कांग्रेस के फैसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देशभर में अन्याय के खिलाफ लड़ने में विपक्षी गठबंधन की एकता पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया
राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से कूचबिहार के बक्शीरहाट के जरिए पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुका है। बंगाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राहुल गांधी का स्वागत किया। कूचबिहार में मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल ने भाजपा और आरएसएस पर नफरत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'भाजपा और आरएसएस मिलकर देश भर मे नफरत को बढ़ावा देने के साथ हिंसा फैला रही है।' उन्होंने आगे कहा, 'इस यात्रा में 'न्याय' शब्द इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि पूरे देश में अन्याय का बोलबाला है। इंडिया गठबंधन पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगा।'
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के टीएमसी के फैसले ने इंडिया गठबंधन में हलचल पैदा कर दी। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के इस फैसले ने कांग्रेस को सुलाह का रुख अपनाने के लिए मजबूर कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा, 'ममता बनर्जी के बिना इंडिया गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआई(एम) और वामपंथी पार्टियां कांग्रेस के साथ
सीपीआई(एम) और वामपंथी पार्टियों का राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन में शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि, टीएमसी ने इस यात्रा के लिए जानकारी न देने का हवाला देते हुए इससे दूर रहने का फैसला किया है। बंगाल में राहुल गांधी पांच दिनों में छह लोकसभा क्षेत्र दार्जिलिंग, रायगंज, उत्तरी एवं दक्षिणी मालदा और मुर्शिदाबाद का दौरा करेंगे। बता दें कि 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में राहुल गांधी का यह पहला दौरा है। 


भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की गई थी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस 15 राज्यों के 110 जिलों को 67 दिनों में कवर करने वाली है। इस यात्रा का समापन मुंबई में 20 मार्च को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed