फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India believes in welfare of the world, not just expansionist, says nitin gadkari

भारत विस्तारवादी नहीं, सिर्फ विश्व के कल्याण में विश्वास करता है: गडकरी

Wed, 18 Nov 2020 03:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 18 Nov 2020 03:16 AM IST
विज्ञापन
India believes in welfare of the world, not just expansionist, says nitin gadkari
Nitin Gadkari - फोटो : ANI

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने चीन पर बिना निशाना साधते हुए कहा, दुनिया में कुछ देश हैं जो विस्तारवादी इच्छाओं से प्रेरित हैं, लेकिन भारत विस्तारवादी देश नहीं हैं। हम विश्व के कल्याण में विश्वास करता है। हम वसुदेव कुटुम्बकम में विश्वास करते हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने मंगलवार को पुणे में एक कार्यक्रम को वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा, आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए हमें ज्ञान, उद्यमशीलता, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, अनुसंधान की आवश्यकता है।
विज्ञापन



आगे कहा  कि देश को विकास के पथ पर ले जाने के लिए हमें वैज्ञानिक उन्नति पर जोर देने की जरूरत है। देश को विश्व शक्ति बनाने के लिए हमें ज्ञान के आधार पर नंबर एक का स्थान हासिल करना है। हालांकि हम विस्तारवादी नहीं हैं। शिकागो में दिया गया स्वामी विवेकानंद का भाषण हमारी प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने सभी के लिए शिक्षा मुहैया कराने पर जोर देते हुए कहा, इसे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। लेकिन इसी के साथ हमें सुनिश्चित करना है कि शिक्षा गुणवत्ता पूर्ण होनी चाहिए। शिक्षा में आत्मनिर्भर बनने पर उन्होंने कहा, देश के विश्वविद्यालयों को अपग्रेड किया जाना चाहिए ताकि लोग शिक्षा के लिए विदेश न जाएं। हमारे पास विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बनाने की क्षमता है, हम ऐसा कर सकते हैं, सिर्फ इच्छाशक्ति और लक्ष्य की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed