फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India becomes the destination of big investors ability to beat China soon

बड़े निवेशकों का ठिकाना बना भारत: चीन को जल्द पछाड़ने की क्षमता, मॉर्गन स्टेनली ने इन देशों का आउटलुक घटाया

Fri, 04 Aug 2023 06:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 04 Aug 2023 06:07 AM IST
सार

एजेंसी का मानना है कि भारत में लंबी तेजी की शुरुआत होने वाली है, जबकि चीन की तेजी खत्म होने के करीब है। मॉर्गन स्टेनली ने भारत की रेटिंग को अपग्रेड कर ओवरवेट कर दिया है। भारत पांच स्थान ऊपर छलांग लगाते हुए उभरते बाजारों की सूची में पहले स्थान पर आ चुका है।

विज्ञापन
India becomes the destination of big investors ability to beat China soon
investment new - फोटो : istock

विस्तार

दिग्गज रेटिंग एजेंसी मॉर्गन स्टेनली ने उभरते बाजारों की सूची में भारत को अपग्रेड किया है जबकि चीन, ताईवान और ऑस्ट्रेलिया को डाउनग्रेड कर दिया है। दुनिया के बड़े निवेशकों के लिए भारत गंतव्य के तौर पर उभरा है और अब चीन को भी आने वाले दिनों में पीछे छोड़ने की क्षमता रखता है।

विज्ञापन

एजेंसी का मानना है कि भारत में लंबी तेजी की शुरुआत होने वाली है, जबकि चीन की तेजी खत्म होने के करीब है। मॉर्गन स्टेनली ने भारत की रेटिंग को अपग्रेड कर ओवरवेट कर दिया है। भारत पांच स्थान ऊपर छलांग लगाते हुए उभरते बाजारों की सूची में पहले स्थान पर आ चुका है। भारत का सुधार और मैक्रो-स्थिरता एजेंडा एक मजबूत पूंजी निवेश को मदद कर रहा है।

विज्ञापन

भारतीय अर्थव्यवस्था भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भारत की रेटिंग में यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब अमेरिका एएए की रेटिंग खो चुका है और चीन की अर्थव्यवस्था में सुस्ती है। मॉर्गन स्टेनली ने कहा, भारत का भविष्य काफी हद तक चीन के अतीत जैसा दिखता है। दशक के अंत में चीन की वृद्धि दर भारत के 6.5% की तुलना में 3.9 फीसदी रहेगी। डेमोग्राफिक रुझान भी भारत के पक्ष में दिख रहा है जबकि चीन में पिछले दशक की शुरुआत से कामकाजी उम्र की आबादी में गिरावट देखी गई है। 31 मार्च को ब्रोकरेज फर्म ने भारत को अंडरवेट से इक्वलवेट में अपग्रेड किया था। इसने चीन के अलावा ताइवान को डाउनग्रेड कर इक्वलवेट कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रेटिंग बढ़ाने के 2 कारण

  1. भारत में ढांचागत सुधारों का असर अब तेजी से दिखने लगा है
  2. कॉरपोरेट टैक्स में कटौती और पीएलआई जैसी नीतियों में सुधार
ये दो जोखिम के कारण
  1. महंगाई का बढ़ना और इसे नियंत्रण में लाने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी
  2. भारत के सेवा निर्यात और लेबर फोर्स पर बड़ा असर होना

भारत के ओवरवेट होने का मतलब
किसी बाजार के ओवरवेट का मतलब है कि ये बाजार दूसरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगा। वहीं इक्वलवेट का मतलब है कि दूसरे बाजारों की तरह ही प्रदर्शन करना। अंडरवेट का मतलब है कि बाजार का दूसरों से पिछड़ना।

दिसंबर तक सेंसेक्स 68,500 पहुंच सकता है
मॉर्गन स्टेनली ने कहा, दिसंबर तक सेंसेक्स 68,500 के स्तर तक पहुंच जाएगा। ये लक्ष्य तभी पूरा होगा जब खाने पीने, सोना-चांदी सहित अन्य वस्तुओं (कमोडिटी) में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी न हो व अमेरिका में मंदी न आए। अभी सेंसेक्स 65,000 पर है। भारत उभरते बाजारों के बीच शीर्ष रैंक वाला पसंदीदा बाजार है। भारत में घरेलू कर्ज जीडीपी की तुलना में केवल 19% है जबकि चीन में 48% है। हालांकि, केवल 2 फीसदी भारतीय परिवारों के पास जीवन बीमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed