{"_id":"61b013c93119d05a2a327b11","slug":"india-become-no-1-food-supplier-to-arab-nations-after-15-years-surpasses-brazil","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: 15 साल बाद भारत ने ब्राजील को छोड़ा पीछे, अरब देशों को खाद्यान्न निर्यात करने के मामले में बना नंबर-1 ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपलब्धि: 15 साल बाद भारत ने ब्राजील को छोड़ा पीछे, अरब देशों को खाद्यान्न निर्यात करने के मामले में बना नंबर-1
Wed, 08 Dec 2021 07:39 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 08 Dec 2021 07:39 AM IST
सार
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी ने देशों के बीच आयात-निर्यात को बिगाड़ दिया, इस बीच भारत अरब देशों के लिए सबसे बड़े खाद्यान्न निर्यातक बनकर सामने आया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के कारण बिगड़ी सप्लाई चेन ने व्यापार को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस बीच भारत ने अपने खाते में एक और उपलब्धि शामिल करते हुए ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। करीब 15 साल बाद भारत ब्राजील को पीछे छोड़ कर अरब देशों को खाद्यान्न निर्यात करने वाला सबसे बड़ा देश बनकर सामने आया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को यह आंकड़े अरब-ब्राजील चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
अरब देशों के लिए ब्राजील काफी महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दोनों देशों के बीच सप्लाई चेन बाधित हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, अरब देशों को रसद की सप्लाई करने वाले 22 देशों में ब्राजील कर 8.15 प्रतिशत निर्यात पर कब्जा था, लेकिन भारत ने 8.25 प्रतिशत बाजार पर कब्जा किया और पिछले 15 साल में पहली बार अरब देशों के लिए सबसे बड़ा खाद्यान्न निर्यातक बन गया।
विज्ञापन
ब्राजील ने खोई अपनी जमीन, भारत को मिला लाभ
ब्राजील अपने पारंपरिक शिपिंग मार्गों जैसे भारत, तुर्की, अमेरिका, फ्रांस, अर्जेंटीना से व्यवधान के चलते अपनी जमीन खोता चला गया। इसी का लाभ भारत को मिला। रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील को अब अरब देशों को खाद्यान्न निर्यात करने के लिए 30 की बजाय 60 दिन का समय लगता है, जबकि भारत अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण कम से कम समय समय में अरब देशों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने में सफल रहा।
विज्ञापन