फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India bags Guinness World Records for maximum number of online selfies under Meri Mati Mera Desh campaign

मेरी माटी मेरा देश: सर्वाधिक ऑनलाइन सेल्फी के लिए भारत को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस अभियान से मिली उपलब्धि

Fri, 10 Nov 2023 06:57 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 10 Nov 2023 06:57 AM IST
सार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पुरस्कार समारोह में भाग लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह हर किसी के लिए गर्व का क्षण है।

विज्ञापन
India bags Guinness World Records for maximum number of online selfies under Meri Mati Mera Desh campaign
मेरी माटी मेरा देश अभियान - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

भारत सरकार के ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, इसके तहत सरकार ने सेल्फी अपलोड करने का कैंपेन चलाया था, जिसने सोशल मीडिया पर सर्वाधिक ऑनलाइन सेल्फी अपलोड के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल किया है। महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने 10,42,538 सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड करने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले सबसे ज्यादा सेल्फी का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड 2016 में करीब एक लाख सेल्फी के साथ चीन को मिला था। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र पुरस्कार समारोह में भाग लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि यह हर किसी के लिए गर्व का क्षण है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है और एसपीपीयू ने यह विश्व रिकॉर्ड बनाया है। हम अपने देश को मां कहते हैं. यह मिट्टी हमारी मां है। 'मेरी मिट्टी-मेरा देश' अभियान उन लोगों का सम्मान है, जिन्होंने अपना बलिदान दिया। भारतवासी देश के लिए जीते हैं। हम अपनी मिट्टी की पूजा करते हैं।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि हमारे पास 25 लाख सेल्फी थीं, लेकिन 10,42,538 सेल्फी को मंजूरी मिली। हमने चीन को पीछे छोड़ते हुए यह विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह छत्रपति शिवाजी महाराज का महाराष्ट्र है जिसने इस रिकॉर्ड को तोड़ा। हमें और रिकॉर्ड तोड़ने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान से जुड़ने वालों को बधाई...
वहीं, सीएम शिंदे ने इस अभियान से जुड़ने वाले सभी लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों की देशभक्ति को दर्शाता है। महाराष्ट्र ने हमेशा देश को दिशा दिखाई है और हमने कई बार ऐसा करके दिखाया भी है। सीएम शिंदे ने कहा कि 'मेरी मिट्टी-मेरा देश' अभियान देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए शुरू किया गया और महाराष्ट्र ने पूर्ण समर्थन के साथ इसमें भाग लिया। हमने 'मिट्टी के कलश' को दिल्ली भेजने के लिए ट्रेनों की विशेष व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed