{"_id":"62bee2e6e4b6c3464f689423","slug":"india-asks-pakistan-to-release-indian-prisoners-in-its-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Pakistan Prisoners: भारत ने पाकिस्तान को सौंपी 49 नागरिक कैदियों और 633 मछुआरों की सूची, रिहाई की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India Pakistan Prisoners: भारत ने पाकिस्तान को सौंपी 49 नागरिक कैदियों और 633 मछुआरों की सूची, रिहाई की मांग
Fri, 01 Jul 2022 05:34 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 01 Jul 2022 05:34 PM IST
सार
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने भारत की हिरासत में 309 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 95 मछुआरों की सूची पाकिस्तान को सौंपी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से 536 भारतीय मछुआरों और तीन नागरिक कैदियों को रिहा करने और स्वदेश भेजने की अपील है, जिन्होंने अपनी जेल की अवधि पूरी कर ली है और जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो गई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा पाकिस्तान को 105 मछुआरों और 20 नागरिक कैदियों को तत्काल कांसुलर एक्सेस प्रदान करने के लिए कहा गया है, जो पाकिस्तान की हिरासत में हैं और माना जाता है कि वे भारतीय हैं।
विज्ञापन
भारत ने 49 नागरिक कैदियों और 633 मछुआरों की सूची साझा की
विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने भारत की हिरासत में 309 पाकिस्तानी नागरिक कैदियों और 95 मछुआरों की सूची पाकिस्तान को सौंपी है। इसी तरह पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में बंद 49 नागरिक कैदियों और 633 मछुआरों की सूची साझा की है, जो भारतीय हैं या माना जाता है कि वे भारतीय हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार ने पाकिस्तान की हिरासत से नागरिक कैदियों, लापता भारतीय रक्षा कर्मियों और मछुआरों को उनकी नौकाओं के साथ जल्द से जल्द रिहा करने और स्वदेश भेजने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
इस संदर्भ में पाकिस्तान को 536 भारतीय मछुआरों और तीन भारतीय नागरिक कैदियों की रिहाई और भारत में वापसी में तेजी लाने के लिए कहा गया है, जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत एक-दूसरे के देश में कैदियों और मछुआरों से संबंधित सभी मानवीय मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ने पाकिस्तान के मछुआरों सहित 57 पाकिस्तानी कैदियों की राष्ट्रीयता की स्थिति की पुष्टि करने के लिए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उसकी जेलों में 682 भारतीय कैदी हैं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने यहां भारतीय उच्चायोग के साथ देश में हिरासत में लिए गए 682 भारतीय कैदियों की सूची साझा की, जिनमें 49 नागरिक और 633 मछुआरे शामिल हैं। इसी तरह, भारतीय पक्ष ने भी भारत में 461 पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की है।