{"_id":"63b92fc121d7bf5a07289427","slug":"india-and-uk-have-strong-will-to-finalise-fta-says-london-deputy-mayor-in-indore","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-UK FTA: मुक्त व्यापार करार में भारत-ब्रिटेन की गहरी रुचि, लंदन के डिप्टी मेयर ने इंदौर में कहा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
India-UK FTA: मुक्त व्यापार करार में भारत-ब्रिटेन की गहरी रुचि, लंदन के डिप्टी मेयर ने इंदौर में कहा
Sat, 07 Jan 2023 02:09 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 07 Jan 2023 02:09 PM IST
सार
इंदौर में तीन दिनी प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन रविवार से शुरू हो रहा है। इसमें दुनियाभर के भारतवंशी भाग लेंगे। सम्मेलन के लिए इंदौर में जबर्दस्त तैयारियां की गई हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश विदेश की तमाम हस्तियां शरीक होंगी।
विज्ञापन
लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल को इंदौर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव पान खिलाते हुए।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने कहा है कि भारत व ब्रिटेन की मुक्त व्यापार करार (FTA) को अंतिम रूप देने में गहरी रुचि है। इंदौर में आयोजित होने वाले प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने के लिए अग्रवाल यहां आए हैं।
विज्ञापन
इंदौर में तीन दिनी प्रवासी भारतीय दिवस (PBD) सम्मेलन रविवार से शुरू हो रहा है। इसमें दुनियाभर के भारतवंशी भाग लेंगे। सम्मेलन के लिए इंदौर में जबर्दस्त तैयारियां की गई हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश विदेश की तमाम हस्तियां शरीक होंगी।
विज्ञापन
लंदन के डिप्टी मेयर राजेश अग्रवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, रक्षा, पेशेवर सेवाओं व अन्य क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने के कई अवसर हैं। पीटीआई से चर्चा में अग्रवाल ने कहा कि एफटीए को लेकर भारत ब्रिटेन के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है। इसे अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों की मजबूत इच्छाशक्ति है।
विज्ञापन
भारतीय कंपनियां लंदन में दे रहीं 80 हजार नौकरियां
अग्रवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टाटा समूह और विभिन्न आईटी फर्मों सहित भारतीय कंपनियां अकेले लंदन में करीब 80,000 नौकरियां मुहैया करा रही हैं। कोविड-19 के कहर के दौरान भी भारतीय कंपनियों ने दुनिया भर में अपने कारोबार को बढ़ाया है, जो देश की आर्थिक प्रगति का संकेत है।
भारत मंदी से सुरक्षित, बाजार मजबूत
दुनिया भर में आर्थिक मंदी की संभावना के बारे में पूछे जाने पर अग्रवाल ने कहा कि भारत का स्थानीय बाजार बहुत मजबूत है और देश की अर्थव्यवस्था अत्यधिक लचीली है। हालांकि, वैश्विक घटनाओं का हर देश पर कुछ प्रभाव पड़ता है, मुझे लगता है कि भारत मंदी के खतरे से काफी हद तक सुरक्षित है। भारत आईटी और फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणी देशों में से एक है और औद्योगिक उत्पादन गतिविधियों में भी तेजी आ रही है।
हर साल 90 अरब डॉलर भेजते हैं प्रवासी भारतीय
देश के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान का उल्लेख करते हुए अग्रवाल ने कहा कि प्रवासी हर साल अपने देश में करीब 90 अरब डॉलर भेजते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का बयान बिल्कुल सही है कि एनआरआई भारत और दुनिया के बीच एक जीवंत पुल की तरह हैं। प्रवासी भारतीय दुनियाभर में देश के 'अनौपचारिक राजदूत' हैं और वे 'ब्रांड इंडिया' को मजबूत कर रहे हैं।
इंदौर में जन्मे अग्रवाल दूसरी बार डिप्टी मेयर चुने गए
इंदौर में जन्मे और पले-बढ़े अग्रवाल लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए लंदन के डिप्टी मेयर चुने जाने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि लंदन में भारतीय मूल के लगभग 6.5 लाख लोग रहते हैं। उन्होंने वहां की राजनीति, अर्थव्यवस्था, कला और संस्कृति में उनका बहुत बड़ा योगदान है। उनका गृहनगर इंदौर पहले ही भारत में सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपनी वैश्विक पहचान बना चुका है। मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में सोयाबीन, बाजरा और डेयरी प्रसंस्करण में भारी निवेश की संभावना है। इंदौर भ्रमण के दौरान राजवाड़े पर अग्रवाल को शहर के मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने पान खिलाया।