{"_id":"5e0c56d58ebc3e87f440cf08","slug":"india-and-pakistan-exchange-list-of-nuclear-installations-and-facilities-new-delhi-and-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक तनाव के बीच, दोनों देशों ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी साझा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-पाक तनाव के बीच, दोनों देशों ने अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी साझा की
Wed, 01 Jan 2020 02:20 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 01 Jan 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि भारत और पाकिस्तान ने बुधवार को 'परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले पर प्रतिबंध' के तहत एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की सूची का आदान-प्रदान किया है।
विज्ञापन
यह आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से किया गया था। दोनों देशों के बीच इस तरह की सूची का यह लगातार 20वां आदान-प्रदान है। इस तरह का पहला आदान-प्रदान जनवरी 1992 में हुआ था। बयान में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच यह आदान प्रदान परमाणु प्रतिष्ठानों के खिलाफ हमले के निषेध पर हुए समझौते के तहत किया गया।
विज्ञापन
MEA: India and Pakistan today exchanged, through diplomatic channels simultaneously at New Delhi and Islamabad, the list of nuclear installations and facilities covered under the Agreement on the Prohibition of Attack against Nuclear installations between India and Pakistan.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 1, 2020
यह समझौता 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षरित किया गया था और 27 जनवरी 1991 को लागू हुआ था। इस समझौते के तहत दोनों देशों को साल की पहली तारीख यानी एक जनवरी को एक-दूसरे को अपने परमाणु प्रतिष्ठानों और सुविधाओं की जानकारी देनी होती है।