फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and New Zealand reiterate commitment to deepen strong defence ties and cooperation

India-New Zealand: संजय सेठ से मिलीं कैथलीन पीयर्स, रक्षा संबंधों-सहयोग को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई

Tue, 05 Aug 2025 06:29 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 05 Aug 2025 06:29 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय शाखा की प्रमुख कैथलीन पीयर्स और न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा ने सोमवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। बैठक में मजबूत रक्षा संबंधों और प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। इसी दिन रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने भी पीयर्स से मुलाकात की। 

विज्ञापन
India and New Zealand reiterate commitment to deepen strong defence ties and cooperation
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ न्यूजीलैंड रक्षा मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय शाखा की प्रमुख कैथली - फोटो : एएनआई

विस्तार

न्यूजीलैंड रक्षा मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय शाखा की प्रमुख कैथलीन पीयर्स ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रमुख रणनीति क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। 

विज्ञापन


एक्स पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, न्यूजीलैंड के रक्षा मंत्रालय की अंतरराष्ट्रीय शाखा की प्रमुख कैथलीन पीयर्स और न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक जॉन राटा ने आज रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मुलाकात की। बैठक में मजबूत रक्षा संबंधों और प्रमुख रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। 
विज्ञापन


रक्षा सचिव सिंह ने भी पीयर्स से की मुलाकात
इसी दिन रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने भी कैथलीन पीयर्स से मुलाकात की। एक्स पर पोस्ट में रक्षा मंत्रालय ने कहा, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में कैथलीन पीयर्स और पैट्रिक जॉन राटा से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने रणनीतिक वार्ता की शुरुआत का स्वागत किया और रक्षा संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SC: 'सेना का सम्मान करें, आप उनकी वजह से घर में चैन की नींद सो रहे'; पंजाब पुलिस के अफसरों को 'सुप्रीम' फटकार

एफटीए पर वार्ता के बाद दोहराई गई रक्षा सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता
रक्षा सहयोग के प्रति यह प्रतिबद्धता ऐसे समय में दोहराई गई है, जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर बातचीत का दूसरा दौर हाल ही में नई दिल्ली में पूरा हुआ है। इस व्यापार वार्ता में, वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, निवेश, उत्पत्ति के नियम, सीमा शुल्क प्रतिक्रियाएं और व्यापार सुगमता, व्यापार में तकनीकी बाधाएं, साफ-सफाई से जुड़े नियम, और आर्थिक सहयोग समेत कई क्षेत्रों में अच्छी प्रगति हुई है। 


25 जुलाई को संपन्न हुई एफटीए पर दूसरे दौर की वार्ता
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, इस चर्चा में दोनों देशों ने कई मुद्दों पर जल्द सहमति बनाने की इच्छा जताई है। दोनों पक्षों ने एक संतुलित, व्यापक और दूरदर्शी समझौते पर पहुंचने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भारत और न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत का दूसरा दौर 25 जुलाई को नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसका मकसद द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करना है। 

ये भी पढ़ें: लोकसभा: 11 साल में विपक्ष ने 1450 घंटे से अधिक कार्यवाही रोकी; कुल कार्य दिवसों का 32% समय व्यवधान में नष्ट

भारत-न्यूजीलैंड के बीच घनिष्ठ और दोस्ताना संबंध रहे हैं
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रिश्ते ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और दोस्ताना रहे हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देश राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं, समान कानून प्रथाएं और लोकतांत्रिक शासन प्रणाली के जरिये अपने नारिकों के लिए विकास और समृद्धि हासिल करने की समान सोच रखते हैं, जो इन रिश्तों को और मजबूत करने की एक मजबूत नींव प्रदान करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed