फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Japan will stop Chinese felony on the oceans

महासागरों पर चीनी दादागीरी को मिलकर रोकेंगे भारत और जापान

Wed, 24 Oct 2018 04:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 04:38 AM IST
विज्ञापन
India and Japan will stop Chinese felony on the oceans

भारत और जापान के बीच सैन्य रसद से जुड़ा एक अहम समझौता हो सकता है। इस समझौते के तहत दोनों देशों को एक दूसरे के नौसेना अड्डों से कई सुविधाएं मिल सकेंगी। हिंद महासागर और दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने में यह समझौता बेहद अहम साबित हो सकता है। इस सप्ताह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर होंगे। इस दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ क्रॉस सर्विसिंग एग्रीमेंट उनका बड़ा एजेंडा होगा।

विज्ञापन


भारत में जापान के राजदूत केंजी हिरामात्सू ने कहा कि दोनों देशों में सैन्य रसद को लेकर यह समझौता हो सकता है। उम्मीद है कि समझौते पर औपचारिक बातचीत की शुरुआत होगी। यह अच्छा समय है जब हम रसद के मामले में एक दूसरे की मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस समझौते के तहत जापान के जहाजों को भारत के नौसेना अड्डों से कई सुविधाएं मिल पाएंगी। वे अंडमान और नीकोबार जैसे द्वीपों से भी ईंधन और अन्य सामग्री ले सकेंगे। अंडमान और नीकोबार मलक्का स्ट्रेट के बेहद पास है, जहां से जापान ही नहीं चीन के भी व्यापारिक जहाज गुजरते हैं। ठीक इसी तरह भारत भी जापान के नौसेना अड्डों से सुविधाएं ले सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed