{"_id":"59f935f04f1c1bf3538ba555","slug":"india-and-is-israel-first-time-come-together-for-combat-drill","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका-इस्राइल समेत इन 7 देशों के साथ सैन्य अभ्यास करेगा भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका-इस्राइल समेत इन 7 देशों के साथ सैन्य अभ्यास करेगा भारत
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Wed, 01 Nov 2017 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्राइल के साथ मिलकर सैन्य अभ्यास करने के लिए भारत ने अपने सैनिकों का एक दस्ता रवाना कर दिया है। मंगलवार को C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान से 45 सदस्यों का एक सैन्य दस्ता रवाना किया गया, जिसमें गरुड़ कमांडर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना बृहस्पतिवार से शुरू हो रही दो सप्ताह चलने वाली बहुपक्षीय हवाई अभ्यास में हिस्सा लेगी। यह पहली बार है कि भारतीय वायुसेना इस्राइल के साथ बहुपक्षीय अभ्यास करेगी। इस सैन्य अभ्यास में भारत के साथ-साथ अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, इटली, ग्रीस और पोलैंड भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारतीय वायुसेना का एक 15 सदस्यों (गरुड़ कमांडर) का दस्ता ‘ब्लू फ्लैग-17’ में हिस्सा लेने के लिए मंगलवार को इस्राइल रवाना हो गया। ब्लू फ्लैग एक द्विवार्षिक अभ्यास है जिसका उद्देश्य हिस्सा लेने वाले देशों के बीच सैन्य सहयोग मजबूत करना होता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इस्राइल भारत को हथियार बेचने वाले सबसे बड़े सप्लायरों में से एक हैं। जो हर साल भारत के साथ लगभग 1 बिलियन डॉलर की कीमत के हथियार का सौदा करता है।