{"_id":"5fdbc3ebac0e4a4eb8776cd0","slug":"india-and-australia-condemned-in-online-meeting-on-terrorism-spreading-from-across-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद की निंदा की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद की निंदा की
Fri, 18 Dec 2020 02:17 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
भारत-ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद की बृहस्पतिवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्यकारी समूह की ऑनलाइन बैठक में निंदा की तथा आतंक के सभी नेटवर्कों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान किया।
विज्ञापन
आतंकवाद से निपटने संबंधी भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्यकारी समूह की ऑनलाइन बैठक में इस मुद्दे पर प्रमुखता से चर्चा हुई। बैठक के बाद जारी किए गए एक संयुक्त बयान में कहा गया, भारत और ऑस्ट्रेलिया सभी तरह के आंतकवाद की निंदा करते हैं तथा व्यापक और सतत तरीके से आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हैं।
विज्ञापन
बयान में कहा गया, दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित लोगों की ओर से उत्पन्न खतरों की समीक्षा की तथा सभी आतंकवादी नेटवर्कों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन