फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   INDI Alliance Meeting at Congress President Mallikarjun kharge Residence Lok Sabha Election 2024

'INDIA' की बैठक: खरगे का दावा- 295 सीटें जीतेंगे, टीवी पर एग्जिट पोल की बहस में भी शामिल होगी कांग्रेस

Sat, 01 Jun 2024 06:24 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2024 06:24 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं, उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर लिया है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।
 

विज्ञापन
INDI Alliance Meeting at Congress President Mallikarjun kharge Residence Lok Sabha Election 2024
कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक - फोटो : X/@INCIndia

विस्तार

लोकसभा चुनाव के अंतिम दौर और सातवें चरण के बीच जारी इंडी गठबंधन की बैठक अब खत्म हो चुकी है। बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव सहित तमाम विपक्षी नेता शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों पर मंथन हुआ। 

विज्ञापन


बैठक के दौरान एक बड़ा फैसला लिया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बताया कि टीवी चैनलों पर होने वाली एग्जिट पोल की बहसों में अब कांग्रेस भी हिस्सा लेगा। कांग्रेस भी खुलकर अपना पक्ष रखेगा। बता दें, कांग्रेस ने एक दिन पहले ही टीवी चैनलों पर आज होने वाली एग्जिट पोल की बहसों में शामिल होने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि टीआरपी के खेल में हमें शामिल नहीं होना है। इसके अलावा, बैठक के बाद खरगे ने मीडिया कों संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एलान किया कि इंडी गठबंधन 295 सीटें जीतेगा।
विज्ञापन

 



कांग्रेस आवास पर बैठक की तस्वीरें

 

बैठक में यह नेता मौजूद
कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल। आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा। समाजवादी पार्टी से अखिलेश यादव। एनसीपी से शरद पवार, जितेंद्र अव्हाड। डीएमके से टीआर बालू। राजद से तेजस्वी यादव और संजय यादव। झामुमो में चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन। जम्मू-कश्मीर एनसी से फारूक अब्दुल्ला। भाकपा से डी. राजा। माकपा से सीताराम येचुरी। शिवसेना (यूबीटी) से अनिल देसाई तो वहीं दीपांकर भट्टाचार्य भाकपा (माले) से और मुकेश साहनी (वीआईपी) से शामिल हुए हैं।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। जो समुद्र की ओर चेहरा करके बैठे हैं, उसकी सच्चाई ये है कि उन्होंने जनता की ओर पीठ कर लिया है। इस बार जनता भी उनके खिलाफ खड़ी हो गई है।


बैठक में पहुंचे सीताराम येचुरी बैठक में पहुंचे तेजस्वी यादव अरविंद केजरीवाल भी बैठक में पहुंचे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed