फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence day: PM Modi to deliver speech sixth time on 15th august

अटलजी के बाद लगातार छह बार देश को संबोधित करने वाले भाजपा के दूसरे प्रधानमंत्री बने मोदी

Thu, 15 Aug 2019 06:34 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 15 Aug 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Independence day: PM Modi to deliver speech sixth time on 15th august
नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : फाइल फोटो

पीएम मोदी गुरुवार को लाल किले की प्राचीर से भाषण देने के साथ ही लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करने वाले भाजपा के दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं। इससे पहले वाजपेयी जी भाजपा के पहले नेता थे जिन्होंने साल 1998 से 2003 के बीच लगातार छह बार लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया था। गौरतलब है कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह के नाम भी सबसे ज्यादा बार तिरंग फहराने का रिकॉर्ड दर्ज है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लगातार छठी बार स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया। प्रचंड जनादेश के बाद दूसरी बार सत्ता में वापसी के बाद उनका लाल किले से यह पहला भाषण है। पीएम मोदी 15 अगस्त के अपने संबोधन का उपयोग पूर्व में सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं जैसे स्वच्छ भारत, आयुष्मान भारत और भारत के अंतरिक्ष में पहले मानव मिशन की घोषणा के लिए कर चुके हैं। वह इस अवसर का उपयोग उनके नेतृत्व में हो रहे विकास को रेखांकित करने और अपनी सरकार के कामकाज का लेखाजोखा भी पेश करने के लिए करते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी नेताओं का मानना है कि हाल में हुए आम चुनाव में भाजपा को मिली उल्लेखनीय जीत और इसके बाद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 के प्रावधानों को हटाने के विवादित किंतु उनकी पार्टी के कोर एजेंडे वाले कदम को संसद की मंजूरी से प्रधानमंत्री के भाषण की दिशा पहले ही निर्धारित हो चुकी है।

पिछले हफ्ते राष्ट्र के नाम दिए संदेश में प्रधानमंत्री ने घाटी के लोगों से विकास और शांति का वादा किया था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले से उत्पन्न चिंताओं को दूर करने की कोशिश की। 

हताश विपक्ष भाजपा के प्रभुत्व को चुनौती देने में नाकाम रहा है और मोदी की 2014 के मुकाबले और अधिक बहुमत से सत्ता में वापसी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed