फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day: Himveer of ITBP make a record, to hoisted the tiranga on 75 mountain peaks

Independence Day: आईटीबीपी के हिमवीरों ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड, 75 चोटियों पर फहराया तिरंगा

Mon, 15 Aug 2022 02:16 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 15 Aug 2022 02:16 PM IST
सार

Independence Day: आजादी के 75 वर्ष के आलोक में आईटीबीपी ने अपनी 75 सीमा चौकियों के नजदीक 75 चोटियों को चिह्नित किया है। बल ने सुबह 7 बजे इन सभी चोटियों पर एक साथ आरोहण किया है। इनमें 33 चोटियां लद्दाख में, 16 चोटियां उत्तराखंड में, 11 चोटियां सिक्किम में, 10 चोटियां हिमाचल प्रदेश में और 5 चोटियां अरुणाचल प्रदेश में स्थित हैं...

विज्ञापन
Independence Day: Himveer of ITBP make a record, to hoisted the tiranga on 75 mountain peaks
Independence Day: ITBP Amritarohan Abhiyan - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर भारत सरकार के कार्यक्रम 'आजादी का अमृत महोत्सव' की श्रंखला में देशभर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों कड़ी में आईटीबीपी द्वारा 15 अगस्त को 'अमृतारोहण' अभियान का आयोजन किया गया। आजादी के 75 वर्ष के आलोक में आईटीबीपी ने अपनी 75 सीमा चौकियों के नजदीक 75 चोटियों को चिह्नित किया है। बल ने सुबह 7 बजे इन सभी चोटियों पर एक साथ आरोहण किया है। इनमें 33 चोटियां लद्दाख में, 16 चोटियां उत्तराखंड में, 11 चोटियां सिक्किम में, 10 चोटियां हिमाचल प्रदेश में और 5 चोटियां अरुणाचल प्रदेश में स्थित हैं। आईटीबीपी हिमवीरों ने यहां पर एक साथ आरोहण कर तिरंगा फहराने का अनूठा रिकॉर्ड बना दिया है। इनमें सबसे ऊंची चोटी 18,800 फीट पर सिक्किम में स्थित है। पर्वतारोहण के क्षेत्र में आईटीबीपी का विशेष कीर्तिमान है।

विज्ञापन

 
आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर आईटीबीपी द्वारा भारत-चीन सीमा पर एक 75 दिवसीय रिले लॉन्ग रेंज पेट्रोल (एलआरपी) 'अमृत' का भी आयोजन किया जा रहा है। 'अमृत' रिले एलआरपी 01 अगस्त, 2022 को लद्दाख के काराकोरम पास से शुरू हुई थी। 75 दिन की यात्रा 14 अक्तूबर, 2022 को अरुणाचल प्रदेश के 'जाचेप ला' में समाप्त होगी। इस दौरान लगभग 7,575 किमी. की दूरी तय की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस पर आईटीबीपी ने अपने सभी केंद्रों, सीमा चौकियों और अन्य संबंधित संस्थाओं में ध्वजारोहण किया है। इनमें लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक की बल सीमा चौकियां शामिल हैं। बल के जवानों ने पूरे उत्साह से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। हर घर तिरंगा की थीम के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय सीमावर्ती नागरिक भी शामिल हुए।
विज्ञापन


1962 में स्थापित आईटीबीपी 3488 किलोमीटर लंबी भारत चीन की सीमा की सुरक्षा करती है। बल के जवान विषम भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों में सीमा की सुरक्षा करते हैं। साहसिक खेलों में भी आईटीबीपी अग्रणी है। आईटीबीपी के 20 पदाधिकारियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पुलिस पदकों से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें से छह जवानों को वीरता के लिए पुलिस पदक, तीन पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 11 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदकों से नवाजा गया है। वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में प्रभात मुकुल मार्टिन मिंज, सहायक सेनानी (जीडी), कुलदीप राज, स.उ.नि. (जीडी), ब्रह्म चंद्र, कांस्टेबल (जीडी), अमित कुमार, सहायक सेनानी (जीडी), हमेश कुमार, हेड कांस्टेबल (जीडी) और शक्ति कुमार, कांस्टेबल (जीडी) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed