फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence day : Big Talks of PM Modi's Speech on red fort

स्वतंत्रता दिवस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण की प्रमुख बातें

Wed, 15 Aug 2018 06:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Aug 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
Independence day : Big Talks of PM Modi's Speech on red fort

कल भारत ने आजादी की 72वीं वर्षगांठ मनाई। लालकिले से लेकर देश का हर शहर जश्न-ए-आजादी के रंग में रंगा रहा। पीएम मोदी लाल किले से देश को संबोधित किया। जानिए प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें।

विज्ञापन


-तीन तलाक के कारण मुस्लिम महिलाओं के साथ गंभीर अन्याय होता है। इस कुप्रथा को खत्म करने के लिये हम प्रयासरत हैं लेकिन कुछ लोग इसे खत्म नहीं करने देना चाहते। मैं मुस्लिम बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि हम उन्हें न्याय दिलाने के लिये पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


-साल 2022 से पहले ही, भारतीय वैज्ञानिकों ने मानवसहित गगनयान लेकर अंतरिक्ष में तिरंगे के साथ जाने का संकल्प लिया है, यदि संभव हुआ तो भारत इस उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा। आजादी के 75 साल पूरे होने पर, वर्ष 2022 तक भारत का बेटा या बेटी अंतरिक्ष में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राक्षसी प्रवृत्ति पर प्रहार करने की आवश्यकता है, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को अक्षुण्ण रखने के लिये किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

Independence day : Big Talks of PM Modi's Speech on red fort

लोकसभा चुनाव से पहले अपने आखिरी स्वतंत्रता दिवस भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी सरकार में बढ़ते हुए भारत की तस्वीर पेश की। मोदी ने इस दौरान अपनी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल योजना शुरू होने की तिथि घोषित की, जिसमें 50 करोड़ भारतीय शामिल होंगे।

मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित किया। 2014 में राजग के सत्ता में आने के बाद यह उनका पांचवां स्वतंत्रता दिवस संबोधन था। मोदी ने सशस्त्र बलों में महिलाओं को स्थायी कमीशन और 2022 तक भारत के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की योजना की भी घोषणा की। 

उन्होंने कहा, ‘‘जब 125 करोड़ लोग एक लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो ऐसा कुछ नहीं जो नहीं हो सकता। 2014 में देश के लोग एक सरकार बनाकर नहीं रुके। वे देश निर्माण की दिशा में आगे बढ़े और उन्होंने वह करना जारी रखा है।’’ 

मोदी ने अपने करीब 80 मिनट के भाषण में अधिकतर समय अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड देने में लगाया। उन्होंने इस दौरान कई ज्वलंत मुद्दों का भी उल्लेख किया जिसमें जम्मू कश्मीर, महिलाओं के खिलाफ अपराध, तीन तलाक पर एक विधेयक और कृषि क्षेत्र की स्थिति शामिल है।

विपक्ष की ओर से मोदी पर व्यापार समर्थक और अमीर समर्थक सरकार चलाने का आरोप लगाए जाते हैं। मोदी ने अपने भाषण में गरीबों और समाज के पिछड़े वर्गों का जीवन सुधारने के लिए अपनी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों का उल्लेख किया और दावा किया कि पिछले दो वर्षों में पांच करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला गया है।

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि संप्रग सरकार के दौरान भारत के बारे में नकारात्मक रिपोर्ट, विलंबित सुधार, जोखिम भरी अर्थव्यवस्था और लाल फीताशाही जैसी शब्दावली का इस्तेमाल किया जाता था जबकि अब उसे अरबों डालर की अर्थव्यवस्था के तौर पर देखा जा रहा है जो निवेशकों का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत कर रही है। 

Independence day : Big Talks of PM Modi's Speech on red fort

केसरिया और लाल रंग का राजस्थानी साफा पहने मोदी ने कहा, ‘‘भारत पहले सोता हुआ हाथी था जो अब उठ गया है और दौड़ना शुरू कर दिया है।’’ उन्होंने कश्मीर पर कहा, ‘‘हम लोगों को गले लगाकर आगे बढ़ेंगे, गोली और गाली से नहीं।’’ 

मोदी ने कहा कि अगर हम संप्रग सरकर के आखिरी साल 2013 की रफ्तार से चलते तो जो चार साल में हासिल हुआ है वह प्राप्त करने में दशकों का समय लग जाता। उन्होंने तमिल राष्ट्रवादी सुब्रह्मण्य भारती का उल्लेख करते हुए तमिल में कहा, ‘‘भारत विश्व को समस्याओं से छुटकारा पाने में मदद करेगा।’’ 

लाल किले पर मौजूद गणमान्य लोगों में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उनकी पत्नी भी थीं। इसके साथ ही राहुल गांधी भी बैठे हुए थे। इसके अलावा वहां पूर्व प्रधानमंत्रियों मनमोहन सिंह, एच डी देवेगौड़ा के साथ कैबिनेट मंत्रियों, सेना के तीनों अंगों के प्रमुख, न्यायपालिका के शीर्ष लोग, नौकरशाहों के साथ ही हजारों स्कूली बच्चे मौजूद थे।

मोदी द्वारा की गई बड़ी घोषणाओं में आयुष्मान भारत राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर पूरे देश में शुरू करना शामिल था जिसे विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य देखभाल कदम बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना में शुरू में 10 करोड़ परिवारों के करीब 50 करोड़ लोग शामिल होंगे।

उन्होंने सशस्त्र बलों में महिलाओं के पुरूषों की तरह स्थायी कमीशन की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘‘शार्ट सर्विस कमीशन के तहत शामिल की जाने वाली महिलाओं को अपने पुरूष सहकर्मियों की तरह स्थायी कमीशन का मौका मिलेगा।’’ 

उन्होंने हालांकि इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि यह महिलाओं के लिए लड़ाकू भूमिका में या गैर लड़ाकू भूमिका के क्षेत्रों जैसे आईटी, सैन्य पुलिस, इंजीनियरिंग आदि में लागू होगा।
 

Independence day : Big Talks of PM Modi's Speech on red fort

मोदी ने हाल की बलात्कार की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कानून सर्वोच्च है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समाज को इस ‘‘राक्षसी’’ मनोवृत्ति से बाहर आना होगा। उन्होंने मध्यप्रदेश में एक त्वरित सुनवायी अदालत द्वारा हाल में दिये गए फैसले की प्रशंसा की जिसमें बलात्कार के दोषी को फांसी की सजा सुनायी गई। उन्होंने हाल की लिंचिंग (पीट पीटकर मार डालने) की घटनाओं का कोई विशिष्ट उल्लेख नहीं किया। 

उन्होंने दलितों और पिछड़े वर्गों के हितों के संरक्षण के लिए अपनी सरकार के प्रयासों का उल्लेख किया और कहा कि हाल का संसद सत्र पूरी तरह से सामाजिक न्याय को समर्पित था। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2022 तक भारत एक ‘‘पुत्र या पुत्री’’ को हाथ में तिरंगे के साथ अंतरिक्ष में भेजेगा।

उन्होंने भ्रष्ट और कालेधन की जमाखोरी करने वालों को भी नहीं बख्शने का संकल्प जताया और कहा कि उनकी सरकार के प्रयासों से सत्ता के गलियारे दलालों से मुक्त हो गए हैं, करदाताओं की संख्या बढ़ी है और कई योजनाओं से फर्जी लाभार्थियों के हटने से 90 हजार करोड़ रूपये बचे हैं।
 

Independence day : Big Talks of PM Modi's Speech on red fort

मोदी ने ईमानदार करदाताओं को देश के विकास में योगदान के लिए धन्यवाद दिया जो कि अब विश्व कर छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कर नहीं चुनाने वालों को कर के दायरे में लाने के लिए किये गए उपायों का उल्लेख करते हुए कहा कि आयकर दाताओं की संख्या 2014 से पहले 3.5...4 करोड़ से बढ़कर 6.75 करोड़ हो गई है।

मोदी ने कहा कि सरकार तीन तलाक प्रथा पर रोक लगाने के लिए कानून को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने ‘‘कुछ लोगों’’ पर संसद में इससे संबंधित विधेयक के पारित होने में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। उनका परोक्ष रूप से इशारा विपक्षी दलों की ओर था।

उन्होंने यह बताने के लिए एक कविता पढ़ी कि उनकी सरकार किस तरह से ‘‘भारत की नियति’’ बदल रही है और यह कि वह देश के हित में कड़े और साहसी कदम उठाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि वह भारत को विकास के मामले में अन्य देशों से आगे बढ़ते देखने के लिए अधीर हैं। 

मोदी ने अपने भाषण का समापन सभी के लिए मकान, बिजली, रसोई गैस, स्वच्छता, स्वास्थ्य, सम्पर्क और पानी का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी सरकार इस मंत्र के साथ काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed