फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   indefinite Strike of farmers from today

किसानों का अनिश्चितकालीन धरना आज से, सरकार के ऊपर बताया 600 करोड़ का बकाया

Mon, 18 Dec 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बल्लभगढ़
अमर उजाला ब्यूरो / बल्लभगढ़ Updated Mon, 18 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
indefinite Strike of farmers from today
प्रतीकात्मक तस्वीर
आईएमटी क्षेत्र के पांच गांवों के किसान रविवार से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर चंदावली गांव स्थित शिलान्यास स्थल पर रविवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। धरना मांगों को पूरी होने तक जारी रहेगा। चंदावली गांव में धरना शुरू किए जाने की घोषणा शनिवार को आईएमटी किसान संघर्ष समिति के प्रधान राम निवास नागर ने राजा नाहर सिंह महल में आयोजित प्रेस वार्ता में की। नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन


किसान अपनी जायज मांगों को लेकर प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। सरकार के ऊपर किसानों का अभी करीब 600 करोड़ रुपया बकाया है। इसके अलावा किसानों को मिलने वाले रियायती दर के प्लॉट भी नहीं मिल सके हैं। इलाके में कराई गई डेवलपमेंट की क्वालिटी भी खराब है। 
विज्ञापन


पढ़ें- अमर उजाला पोलः 81 फीसदी पाठकों ने माना महाराष्ट्र में किसानों के विरोध का तरीका गलत
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की यह भी मांग है कि इस क्षेत्र में लगने वाले उद्योगों में आईएमटी क्षेत्र के किसानों बच्चों को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाए। आईएमटी में की गई चारदीवारी के आसपास ग्रामीणों को रास्ता दिया जाए। इन मांगों को लेकर किसान रविवार से धरना शुरू करेंगे। इस अवसर परबत्रेहन डागर चंदावली, आदेश नागर, कुलदीप यादव, गिर्राज धनखड़ और रंधीर सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed