फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Increasing dependence on cars is harmful for health 51% people around use

Car: कारों पर बढ़ती निर्भरता सेहत के लिए हानिकारक, दुनियाभर के 51% लोग कार से करते हैं सफर, US-कनाडा में 92%

Sat, 23 Mar 2024 06:17 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Mar 2024 06:17 AM IST
सार

अध्ययनकर्ताओं ने कहा है कि जिन शहरों में कारंे िधक है वहां समस्याएं भी बहुत हैं। मसलन, कारों का बढ़ता बोझ, महंगा पेट्रोल, पार्किंग की समस्या, कार चलाने से उत्पन्न शोर, प्रदूषित गैसें और सेहत के लिए हानिकारक सामग्री की तादात भी बढ़ रही है।

विज्ञापन
Increasing dependence on cars is harmful for health 51% people around use
Cars - फोटो : Mercedes-Benz

विस्तार

दुनियाभर के 51 फीसदी लोग कार से यात्रा करना पसंद करते हैं। अमेिरका और कनाडा में ऐसे लोगों की संख्या करीब 92 प्रतिशत है। वहीं, उत्तरी और दक्षिणी यूरोपीय शहरों में कार से यात्रा करने वाले 50 से 75 फीसदी तक है। जबकि भारत सहित एशियाई देशों में बाइक, साइिकल और पैदल चलने को ज्यादा महत्व देते हैं।

विज्ञापन

शोधकर्ताओं ने कारों पर बढ़ती निर्भरता पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इनके चलन से उत्पन्न शोर, प्रदूषित गैसें और सेहत के लिए हानिकारक जहरीली सामग्री की तादात भी बढ़ रही है। कॉम्प्लेक्सिटी साइंस हब के राफेल प्रीतो क्यूरियल और ईएएफआईटी विश्वविद्यालय ने ‘कारों पर निर्भरता’ विषयक नए अध्ययन में यह खुलासा किया है। एनवायरनमेंट इंटरनेशनल पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार शोधकर्ताओं ने 61 देशों के 794 शहरों में यातायात के साधनों पर आंकड़े एकत्रित किए। इनकी कुल आबादी लगभग 85 करोड़ है।

विज्ञापन

जहां कारें अधिक वहां समस्याएं भी बहुत
अध्ययनकर्ताओं ने कहा है कि जिन शहरों में कारें अधिक है वहां समस्याएं भी बहुत हैं। मसलन, कारों का बढ़ता बोझ, महंगा पेट्रोल, पार्किंग की समस्या, कार चलाने से उत्पन्न शोर, प्रदूषित गैसें और सेहत के लिए हानिकारक सामग्री की तादात भी बढ़ रही है। साथ ही दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में बाइक, साइकिल और पैदल चलने पर महत्व
अध्ययन के अनुसार दक्षिण और पूर्वी एशिया में यात्राओं में सार्वजनिक परिवहन की हिस्सेदारी जयादा है। यहां भीड़भाड़ वाले बड़े शहरों में बाइक और साइकिल के अलावा पैदल चलने को महत्व दिया जाता है। इनमें हांगकांग में 77, दक्षिण कोरिया के सियोल 66, भारत के मुंबई में 52 और जापान के टोक्यो में 51 फीसदी लोग बाइक का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा दक्षिणी और पूर्वी एशिया में लोग साइकिल चलाना और पैदल चलना ज्यादा पसंद करते हैं। 

यूरोप के बड़े शहरों में लोग कारों पर बहुत अधिक निर्भर
यूरोप के बड़े शहरों में कारों का बोलबाला है। कुछ शहर कारों पर बहुत अधिक निर्भर हैं। जैसे रोम, इटली में 66, इंग्लैंड का मैनचेस्टर 71, डेनमार्क का कोपेनहेगन 77, नीदरलैंड का यूट्रैक्ट 75, स्पेन का बिलबाओ 66 और इटली का बोलजानो 58 फीसदी तक कारों पर निर्भर है।

इलेक्ट्रिक कारों का चलन अंतिम विकल्प नहीं
शोधकर्ताओं ने इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद चेताया कि यह शहरों के लिए अंतिम और आकर्षक विकल्प नहीं हैं। क्योंकि निर्माण, बुनियादी ढांचे की मांग, भीड़, टायरों से उत्पन्न प्रदूषण कणों को ध्यान में रखकर नीति बनानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed