{"_id":"649dbba8fa42c5f2b7092f83","slug":"increased-use-of-aadhaar-based-face-authentication-transactions-record-crossed-one-crore-in-may-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aadhaar News: आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का बढ़ा इस्तेमाल, मई में लेनदेन रिकॉर्ड एक करोड़ पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Aadhaar News: आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का बढ़ा इस्तेमाल, मई में लेनदेन रिकॉर्ड एक करोड़ पार
Thu, 29 Jun 2023 10:43 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:43 PM IST
सार
Aadhar News: आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (प्रमाणीकरण) लेनदेन मई, 2023 में बढ़कर रिकॉर्ड 1.06 करोड़ पहुंच गया। अक्तूबर, 2021 में इस सुविधा के शुरू होने के बाद से यह सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : Social Media
विस्तार
आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन (प्रमाणीकरण) लेनदेन मई, 2023 में बढ़कर रिकॉर्ड 1.06 करोड़ पहुंच गया। अक्तूबर, 2021 में इस सुविधा के शुरू होने के बाद से यह सबसे ज्यादा है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, यह लगातार दूसरा महीना है, जब फेस ऑथेंटिकेशन लेनदेन एक करोड़ से अधिक रहा है।
विज्ञापन
यह आंकड़ा जनवरी, 2023 के 79 लाख के मुकाबले 38 फीसदी ज्यादा है। फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल 47 संस्थाएं कर रही हैं। इसके जरिये आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य समेत कई अन्य योजनाओं के लिए लाभार्थियों की पहचान की जाती है।
विज्ञापन
The number of face authentication transactions is on an upward trajectory and the monthly numbers clocked in May increased by 38 per cent. The AI/ML based face authentication solution developed in-house by UIDAI, is now being used by 47 entities, including state government… pic.twitter.com/r5vxgwXWRZ
— ANI (@ANI) June 29, 2023
विज्ञापन
राहत : जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए आधार की जरूरत नहीं
अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र पंजीकरण के लिए आधार नंबर की जरूरत नहीं है। सरकार ने रजिस्ट्रार जनरल के कार्यालय को बिना आधार पंजीकरण के यह प्रमाणपत्र जारी करने की अनुमति दे दी है।