फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   income tax raids on nashik traders, Onion prices fall to 900 rs per quintal

IT की एक छापेमारी के बाद 30 फीसदी गिरे प्याज के दाम, जानिए पूरा मामला

Fri, 15 Sep 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
income tax raids on nashik traders, Onion prices fall to 900 rs per quintal

नासिक में इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद होलसेल मार्केट में प्याज के दाम में लगभग 35 फीसदी की कमी आई है। गुरुवार को इनकम टैक्स विभाग ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में देश के सबसे बड़ी प्याज मार्केट लासलगांव मंडी में सात प्याज व्यापारियों के गोदाम, घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। थोक भाव में अचानक आई गिरवाट के बाद कई किसानों ने लासगांव मंडी में प्याज में बिक्री पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन


गुरुवार को आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद प्याज की कीमत में भारी गिरवाट आई है। प्याज की कीमत 35 फीसदी घटकर 900 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को मंडी में प्याज 1,400 रुपये प्रति क्विंटल बेची जा रही थी। 
विज्ञापन


पढ़ें: प्याज की बंपर पैदावार की ढुलाई के लिए अतिरिक्त ट्रेन
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डाले तो न्यूनतम होलसेल प्राइज 500 रुपये और अधिकत्म कीमत 1331 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज की गई। लासलगांव मंडी के चेयरमैन ने बताया कि जिन सात व्यपारियों के गोदाम में छापेमारी की गई है, उनमें से दो व्यापारी ऐसे थे, जो पूरी मंडी का 30 फीसदी माल खरीद सकते थे। आयकर विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद होलसेल मार्केट में हंगामा मच गया और प्याज की कीमत में गिरवाट आई। 

उन्होंने बताया कि कुछ किसान ऐसे भी हैं जो कीमत में गिरवाट की बात नहीं मान रहे और कम कीमत पर प्याज बेचने को तैयार नहीं हैं। ऐसे किसान अपना माल(प्याज) लेकर वापस लौट गए। वहीं पिछले महीने थोक भाव में बढ़ोतरी के बाद कई शहरों में प्याज की कीमत 10 रुपये से बढ़कर 30 रुपये हो गई। वहीं दूसरी ओर कुछ शहरों में प्याज 40-50 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed