फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Onion farmers get another train to transport bumper crop

प्याज की बंपर पैदावार की ढुलाई के लिए अतिरिक्त ट्रेन

Tue, 21 Feb 2017 04:13 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Tue, 21 Feb 2017 04:13 AM IST
विज्ञापन
Onion farmers get another train to transport bumper crop
सांकेतिक चित्र
नासिक की लाल प्याज के बंपर उत्पादन की जल्द ढुलाई के लिए रेलवे, किसानों की मदद के लिए आगे आया है। प्याज की बंपर पैदावार की ढुलाई के लिए रेलवे ने सोमवार से एक अतिरिक्त मालगाड़ी का संचालन शुरू किया है। नई मालगाड़ी से प्याज ढुलाई की क्षमता में 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी। 
विज्ञापन


नई मालगाड़ी नासिक से प्याज की ढुलाई के लिए मध्य रेलवे द्वारा संचालित मौजूदा तीन मालगाड़ियों के अतिरिक्त होगी। नासिक के प्याज किसान नुकसान का सामना कर रहे हैं क्योंकि वे प्याज की गिरती कीमतों के कारण खेती की लागत को भी निकाल पाने में असफल रहे हैं। देश के कुल प्याज उत्पादन में से 30 फीसदी उत्पादन नासिक में होता है। 
विज्ञापन

'इस साल प्याज का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना'

Onion farmers get another train to transport bumper crop
सांकेतिक चित्र

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इस साल प्याज की बंपर पैदावार को देखते हुए अतिरिक्त मालगाड़ी चलाने का आदेश दिया है। वरिष्ठ अधिकारी नरेंद्र पाटिल ने बताया कि रेलवे प्याज किसानों को देश के अन्य इलाकों में प्याज पहुंचाने के लिए चार मालगाड़ियां उपलब्ध करा रहा है। इस साल प्याज का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुना है। 

पाटिल ने कहा कि रेलवे पहले से ही पिछले साल से 50 फीसदी ज्यादा मालगाड़ियां उपलब्ध करा रहा है। नई मालगाड़ी के संचालन से प्याज की ढुलाई की क्षमता 30 फीसदी बढ़ जाएगी। आगे कहा कि प्याज को देश के उत्तरी, पूर्वी, उत्तर-पूर्वी और पूर्वी तटीय इलाकों में पहुंचाया जाएगा, जिससे किसानों के लिए बाजार बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed