{"_id":"60dc77b28ebc3ef9ff101b27","slug":"income-tax-notice-to-mla-atishi-aam-aadmi-party-made-the-issue-an-issue-said-bjp-doing-hate-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशी को आयकर नोटिस: आम आदमी पार्टी ने मामले को बनाया मुद्दा, कहा- घटिया राजनीति कर रही भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आतिशी को आयकर नोटिस: आम आदमी पार्टी ने मामले को बनाया मुद्दा, कहा- घटिया राजनीति कर रही भाजपा
Wed, 30 Jun 2021 07:25 PM IST
योगेश साहू
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:25 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मारलेना को आयकर विभाग का नोटिस दिए जाने का पार्टी ने कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी मारलेना को आयकर विभाग का नोटिस दिए जाने का पार्टी ने कड़ा विरोध किया है। पार्टी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी आज तक आम आदमी पार्टी के किसी एक भी नेता के खिलाफ कोई आपराधिक साजिश साबित नहीं कर पाई है, लेकिन इसके बाद भी वह लगातार उसके नेताओं को तरह-तरह से परेशान करती रही है। वर्तमान विधायक आतिशी मार्लेना को भी एक पुराने मामले में आयकर विभाग का नोटिस पकड़ाया गया है जो बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार अपनी पूरी ताकत लगाने के बाद भी आज तक उनके एक भी नेता के खिलाफ कोई बात साबित नहीं कर पाई है। इसके बाद भी वह लगातार इसी तरह की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह आतिशी के विरुद्ध आयकर विभाग का इस्तेमाल किया है, उससे साबित होता है कि भाजपा को महिलाओं का आगे बढ़ना बर्दाश्त नहीं है। पार्टी ने इसे महिला विरोधी सोच का नतीजा बताया है। भारद्वाज ने कहा कि आतिशी को एफडी और म्यूच्यूअल फंड में जमा मात्र 59 लाख रुपये के लिए आईटी नोटिस भेजा गया है। आम आदमी पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।
विज्ञापन
आतिशी ने कहा कि हमारे पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है। उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि जिस तरह से हम अपने सारे बैंक खाते और सारी प्रॉपर्टी सार्वजनिक करने के लिए तैयार हैं, क्या भाजपा के नेता भी यह करने को तैयार हैं?
विज्ञापन