{"_id":"6018140e8ebc3e2c3b1bedff","slug":"income-tax-department-raids-on-kolkata-group-and-ed-raids-on-musaddilal-gems-and-jewels","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग और ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता और हैदराबाद में मारे छापे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयकर विभाग और ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोलकाता और हैदराबाद में मारे छापे
Mon, 01 Feb 2021 08:16 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/हैदराबाद
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:16 PM IST
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड
- फोटो : Social media
आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को कोलकाता और हैदराबाद स्थित कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग ने कोलकाता स्थित कंपनी के 300 करोड़ से अधिक के काले धन का खुलासा किया। आयकर विभाग ने कंपनी के कई परिसरों में छापे मारे।
विज्ञापन
छापे की प्रक्रिया 29 जनवरी से ही शुरू कर दी गई थी। इस दौरान कोलकाता, जमशेदपुर, भुवनेश्वर, हैदराबाद, मुंबई और कुछ अन्य स्थानों पर समूह के अवैध वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी मिली और इसी के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
वहीं सीबीडीटी के अनुसार आरोपी ने केवल 175 करोड़ के बारे में जानकारी दी लेकिन वास्तविक में यह 309 करोड़ के ब्लैक मनी का मामला है।
वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने विमुद्रीकरण घोटाले मामले में हैदराबाद की मैसर्स मुसद्दीलाल रत्न और ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड की 130.57 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति को अटैच किया है।
विज्ञापन
एक और अलग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के तहत माओवादी नेता अभिजीत यादव की पत्नी गीता देवी से संबंधित बैंक खाते में कुल 16.49 लाख रुपये और संलग्न भूमि कब्जे में ले लिया।