फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department raids at multiple locations in Mumbai, Pune, Nagpur of some real estate developers

कार्रवाई: आयकर विभाग ने 50 जगहों पर मारे छापे, सीबीडीटी ने भी चलाया बड़ा तलाशी अभियान

Thu, 07 Oct 2021 08:26 PM IST
Amit Mandal एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Thu, 07 Oct 2021 08:26 PM IST
सार

सीबीडीटी ने बताया कि उसके जांच अभियान के दौरान कुल 1050 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला। वहीं, आयकर विभाग ने बड़े नामों से जुड़ी जगहों पर छापेमारी की। 

विज्ञापन
Income Tax Department raids at multiple locations in Mumbai, Pune, Nagpur of some real estate developers
आईटी रेड

विस्तार

आयकर विभाग ने आज मुंबई, पुणे, नागपुर में रियल एस्टेट डेवलपर्स के ठिकानों पर छापेमारी की जिनका महाराष्ट्र के एक मंत्री से करीबी संबंध बताया जा रहा है। सूत्रों ने आज यह जानकारी दी। विभाग ने डायनेमिक्स और डीबी रियल्टी के प्रमोटरों के दफ्तरों और आवास पर भी छापा मारा। इनके द्वारा वित्त पोषित एक चीनी मिल पर भी छापेमारी हुई है। मुंबई, पुणे, नागपुर और दूसरे जगहों पर करीब 50 स्थानों पर छापेमारी की गई है। 

विज्ञापन


वहीं, सीबीडीटी ने कहा कि उसने आज 25 आवासों और 15 दफ्तरों पर जांच अभियान चलाया। मुंबई में होटल ओबरॉय के कुछ सुइट्स की भी तलाशी ली गई। इन्हें दलालों द्वारा किराए की तर्ज पर स्थायी रूप से लिया गया था और यहां ग्राहकों के साथ इनकी बैठकों होती थीं। 
विज्ञापन


सीबीडीटी के मुताबिक, इस जांच अभियान के दौरान कुल 1050 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला। इन लोगों ने नकदी के हस्तांतरण के लिए अंगड़िया का भी इस्तेमाल किया। तलाशी के दौरान एक अंगड़िया से 150 लाख रुपये जब्त किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अब तक 4.6 करोड़ रुपये की नकदी और 3.42 करोड़ रुपए से अधिक के आभूषण जब्त किए गए हैं। तलाशी अभियान के दौरान 4 लॉकर्स भी मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed