फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department has seized an anonymous land of brother and sister in law of Mayawati

मायावती के भाई और भाभी पर आयकर विभाग की कार्रवाई, 400 करोड़ का बेनामी प्लॉट जब्त

Thu, 18 Jul 2019 01:37 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 18 Jul 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department has seized an anonymous land of brother and sister in law of Mayawati
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

आयकर विभाग ने बसपा प्रमुख मायावती के भाई और भाभी के 400 करोड़ रुपये का बेनामी प्लाट जब्त किया है। मायावती के भाई आनंद कुमार और उनकी पत्नी विचित्रलता की संपत्ति की जांच आयकर विभाग पहले से ही कर रहा है। जिस प्लॉट को जब्त किया गया है वह नोएडा में स्थित है।

विज्ञापन


इस प्लॉट को जब्त करने का आदेश 16 जुलाई को बेनामी निषेध इकाई (बीपीयू) ने जारी किया था। इसके बाद 18 जुलाई को आयकर विभाग ने प्लॉट को जब्त कर लिया। यह प्लॉट सात एकड़ में फैला है जिसकी कीमत 400 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस जांच के घेरे में मायावती भी आ सकती हैं। जबकि, आयकर विभाग आने वाले दिनों में आनंद कुमार के कई अन्य बेनामी संपत्तियों पर भी कार्रवाई कर सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने हाल ही में आनंद कुमार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

 

 

बेनामी कानून में सात साल की जेल का है प्रावधान

आदेश की प्रति के अनुसार बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम 1988 की धारा 24(3) के तहत आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार जब्त की गई संपत्ति को आनंद कुमार और उनकी पत्नी की बेनामी समझा जाएगा जो कि 28,328.07 वर्ग मीटर या करीब सात एकड़ में फैली है।

कानून के अनुसार बेनामी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले को सात साल कठोर कारावास और बेनामी संपत्ति के बाजार में कीमत का 25 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर भी देना पड़ सकता है।

मोदी सरकार द्वारा 2016 में निष्क्रिय पड़े कानून को लागू करने के बाद विभाग ने एक नवंबर 2016 से नए बेनामी लेनदेन (निषेध) संशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू की थी। आयकर विभाग देश में बेनामी अधिनियम को लागू करने वाला नोडल विभाग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed