फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income tax department finds gifts worth crores given to Matoshree Shiv Sena leader says they were for his mom

मातोश्री के नाम 2.5 करोड़ रुपये का उपहार: आयकर विभाग के पहुंचते ही बोले शिवसेना नेता- 'अरे ये तो मेरी मां है'

Sun, 27 Mar 2022 12:26 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Mar 2022 12:26 PM IST
सार

अधिकारियों को कथित तौर पर दो डायरी प्रविष्टियां मिलीं, जिनमें कहा गया है कि 50 लाख रुपये की घड़ी और 2 करोड़ रुपये का एक और उपहार 'मातोश्री' को दिया गया था।

विज्ञापन
Income tax department finds gifts worth crores given to Matoshree Shiv Sena leader says they were for his mom
शिवसेना नेता यशवंत जाधव - फोटो : Twitter/ @iYashwantJadhav

विस्तार

बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव की जांच कर रहे आयकर विभाग के अधिकारियों को कथित तौर पर करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन के विवरण वाली एक डायरी मिली है। अधिकारियों को कथित तौर पर दो डायरी प्रविष्टियां मिलीं, जिनमें कहा गया है कि 50 लाख रुपये की घड़ी और 2 करोड़ रुपये का एक और उपहार 'मातोश्री' को दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। बता दें कि मातोश्री मुंबई के बांद्रा में ठाकरे के आवास का नाम है।

विज्ञापन


इनकम टैक्स का डंडा पड़ा तो बोले शिवसेना नेता -'ये तो मेरी मां है'
इनकम टैक्स की जांच शुरू होते ही शिवसेना नेता यशवंत जाधव ने कहा है कि डायरी की प्रविष्टियों में 'मातोश्री' उनकी मां को संदर्भित करता है। पूछताछ करने पर उन्होंने कहा कि पहली डायरी उनकी मां के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा घड़ी वितरण के संबंध में थी, और दूसरी अपनी मां की याद में गुड़ी पड़वा पर जरूरतमंदों को उपहार वितरण के बारे में थी। डायरी को आयकर विभाग ने 25 फरवरी को की गई तलाशी के दौरान बरामद किया था। यशवंत जाधव बीएमसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं और उनकी पत्नी यामिनी जाधव भायखला निर्वाचन क्षेत्र से विधायक हैं।
विज्ञापन


यशवंत जाधव पर और भी आरोप
यशवंत जाधव ने न्यूजहॉक मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड के जरिए कथित तौर पर भायखला में बिलकाडी चैंबर्स में 31 फ्लैट खरीदे। जाधव ने कथित तौर पर इमारत के चार से पांच किरायेदारों को नकद राशि का भुगतान किया, प्रत्येक किरायेदार को 30 से 35 लाख रुपये के बीच भुगतान किया गया। चालीस अन्य संपत्तियां हैं जिनकी जांच की जा रही है, जाधव से जुड़ी होने का संदेह है। कुछ भुगतान कथित तौर पर हवाला चैनलों के माध्यम से किरायेदारों को किए गए थे। आयकर विभाग ने अप्रैल 2018 से जाधव के अध्यक्ष रहने की तारीख तक स्थायी समिति द्वारा स्वीकृत अनुबंधों के संबंध में भी बीएमसी से जानकारी मांगी है। सभी ठेकेदारों का ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसियां सही जगह जांच करे: एकनाथ शिंदे
वहीं इस कार्रवाई पर महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों को उन लोगों की जांच करनी चाहिए जो वास्तव में भ्रष्ट हैं। लोकतंत्र में राजनीतिक कारणों से कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed