{"_id":"60d4f9ca8ebc3e2ee339a685","slug":"income-tax-department-busts-hawala-racket-worth-100-crores-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा: छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ के हवाला रैकेट का भंडाफोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
छापा: छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ के हवाला रैकेट का भंडाफोड़
Fri, 25 Jun 2021 03:01 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Jun 2021 03:01 AM IST
सार
आयकर विभाग ने हवाला डीलर के यहां से छह करोड़ नकद, डिजिटल उपकरण जप्त किए
विज्ञापन
income tax department
- फोटो : wiki
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ में 100 करोड़ के कथित हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग ने राज्य की राजधानी रायपुर में 21 जून को एक अज्ञात हवाला डीलर के चार ठिकानों पर छापे के दौरान छह करोड़ की नकदी भी जप्त की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि छापे के दौरान नकदी के अलावा कंप्यूटर हार्ड डिस्क, हवाला लेनदेन वाले पेन ड्राइव भी जप्त किए गए हैं। इन उपकरणों की जांच की जा रही है कि आखिर हवाला के जरिये कितने का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के प्रवक्ता ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इसमें 100 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन हुआ है।
उन्होंने कहा, हवाला डीलर ने न केवल खरीद-बिक्री को बाकायदा दर्ज किया है, बल्कि बेहिसाबी नकदी के अंतिम इस्तेमाल का भी लेखाजोखा है। अभी जांच जारी है। हवाला एक ऐसा गैरकानूनी लेनदेन है, जिसमें खाता-बही के बाहर नकदी का लेनदेन होता है साथ ही फंड का लेनदेन भी बैंकिंग व्यवस्था के बाहर होता है।
विज्ञापन