फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Income Tax Department Action continues on 27 locations including KOD in Gurugram for fourth day 90 acres land found in Hyderabad and Goa

आयकर विभाग: गुरुग्राम में चौथे दिन भी केओडी सहित 27 ठिकानों पर जारी रही कार्रवाई, हैदराबाद और गोवा में मिली 90 एकड़ जमीन

Sun, 14 Nov 2021 07:01 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम।
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 14 Nov 2021 07:01 AM IST
सार

आयकर विभाग के किंगडम ऑफ ड्रीम्स, 32 माइल्स स्टोन तथा अन्य संस्थानों तथा कंपनियों में छापे के दौरान मिले दस्तावेज, जूलरी तथा अन्य सामान की जांच के लिए विशेष टीम बना दी गई है, जो कि करीब 15 दिन में यह पता करेगी कि कितने करोड़ रुपये की आयकर चोरी की गई है।

विज्ञापन
Income Tax Department Action continues on 27 locations including KOD in Gurugram for fourth day 90 acres land found in Hyderabad and Goa
income tax department - फोटो : wiki

विस्तार

शहर की नामी कंपनी और संस्थान किंगडम ऑफ ड्रीम्स (केओडी), 32 माइल्स स्टोन, गीतांजलि होम्स प्राइवेट लिमिटेड और एसएल टूल्स कंपनियों में चौथे दिन शनिवार को सुबह 10 बजे तक छापे की कार्रवाई जारी रही।

विज्ञापन


सभी 27 ठिकानों से मिले अभिलेख, जूलरी, 27 मोबाइल फोन तथा अन्य सामान को जब्त कर लिया है जबकि अलमारियां उन्हीं स्थानों पर सील कर दी गईं हैं। शनिवार को खुलासा हुआ है कि इनकी गोवा में 50 और हैदराबाद में 40 एकड़ बेशकीमती जमीन है जिस पर बड़ा प्रोजेक्ट बनाने की तैयारी है। सील की गईं अलमारियों को एक्सपर्ट की मौजूदगी में एक-एक करके खोला जाएगा। इनमें जो भी सामान मिलेगा, उसका  मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन


इन स्थानों पर मिलीं इंपोर्टेड (विदेशी) शराब आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दी गई है। स्टॉक से अधिक शराब मिली तो मामले में आबकारी विभाग कार्रवाई कर सकता है। बुधवार से आयकर विभाग के 150 अधिकारियों की टीम ने शनिवार सुबह 10 बजे तक  27 ठिकानों पर छापा मारने की कार्रवाई की जिसे विभाग अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मान रहा है। अब तक की जानकारी के अनुसार गोवा स्थित बीच करीब सात एकड़ में फैला हुआ है। केओडी के नजदीक एक पान विक्रेता का सीधा जुड़ाव इन संस्थानों से मिला है। उसकी भी डिटेल खंगाली जा रही है क्योंकि इन संस्थानों ने पान विक्रेता के नाम सेे भी कई करोड़ रुपये उधार  दिखाए हैं। साथ ही 32 माइल्स स्टोन के निकट मारुति के लिए पार्ट्स की सप्लाई करने वाली अल्फा ऑटो स्पेयर कंपनी भी जांच के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 से अधिक लोगों को जारी होगा नोटिस
आयकर विभाग के किंगडम ऑफ ड्रीम्स, 32 माइल्स स्टोन तथा अन्य संस्थानों तथा कंपनियों में छापे के दौरान मिले दस्तावेज, जूलरी तथा अन्य सामान की जांच के लिए विशेष टीम बना दी गई है, जो कि करीब 15 दिन में यह पता करेगी कि कितने करोड़ रुपये की आयकर चोरी की गई है। फिलहाल मोटे तौर पर यह चोरी 700 से 800 करोड़ रुपये की   आंकी गई है।  


इसी दौरान विशेष जांच टीम ने इन कंपनियों के 150 मालिकों और संचालकों को चिन्हांकित कर लिया है, जिनमें इन कंपनियों के पदाधिकारी,  परिजन, रिश्तेदार भी शामिल हैं। पहले चरण में किंगडम ऑफ ड्रीम्स, गीतांजलि होम्स प्राइवेट लिमिटेड, एमजी एक्टर, ग्लेक्सी होटल, एसएल टूल्स, अल्फा ऑटो पार्ट्स सहित आठ कंपनी के चेयरमैन, सीईओ, निदेशक तथा इनके परिजनों को आय के स्रोत की जानकारी देने के लिए नोटिस जारी किए जाने हैं। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed