फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In which areas does Tata group do business How does this group work

Tata Group: सुबह की चाय, खाने की दाल से हवाई सफर तक, हर जगह है टाटा; आखिर कैसे चलता है समूह का पूरा कारोबार?

Thu, 10 Oct 2024 03:42 PM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 10 Oct 2024 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार
Tata Group: टाटा समूह 30 कंपनियों का एक कारोबारी समूह है। यह समूह ऑटोमोबाइल, रसायन, उपभोक्ता उत्पाद, ऊर्जा, इंजीनियरिंग, वित्तीय सेवाएं, सूचना प्रणाली और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में काम करता है। टाटा समूह का कारोबार 100 से अधिक देशों में फैला है। 
loader
In which areas does Tata group do business How does this group work
टाटा - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

टाटा टी, टाटा नमक, टाटा संपन्न दाल, टाटा संपन्न मसाले, टाटा मोटर्स की कारें, टाटा समूह की एयरलाइन यानी एयर इंडिया, विस्तारा ये कुछ उदाहरण हैं, जो बताते हैं कि टाटा समूह आपकी रोज की दिनचर्या में कैसे शामिल है। देश के सबसे प्रतिष्ठित होटल चेन ताज होटल्स भी टाटा समूह ही चलाता है तो देश की सबसे बड़ी एयर लाइन्स एयर इंडिया की शुरुआत भी टाटा समूह ने की थी। वर्षों बाद इस एयरलाइन कंपनी का संचालन फिर से टाटा समूह के पास आ चुका है। आईटी सेक्टर जिसके बिना आज के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती, उसकी सबसे प्रतिष्ठित कंपनी टीसीएस भी टाटा समूह का हिस्सा है। टाटा समूह हर क्षेत्र में काम कर रहा है। आज इसकी गिनती देश और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी समूहों में होती है।


आइये जानते हैं कि क्या है टाटा समूह? टाटा समूह कितना बड़ा है? यह किन क्षेत्रों में करोबार करता है? यह समूह कैसे काम करता है? 

क्या है टाटा समूह?
टाटा समूह 30 कंपनियों का एक कारोबारी समूह है। समूह की स्थापना 1868 में उद्यमी जमशेदजी नुसरवानजी टाटा ने एक निजी व्यापारिक फर्म के रूप में की थी। आज यह समूह ऑटोमोबाइल, रसायन, उपभोक्ता उत्पाद, ऊर्जा, इंजीनियरिंग, वित्तीय सेवाएं, सूचना प्रणाली, सामग्री और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में काम करता है। टाटा का कारोबार छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में है और 20वीं शताब्दी की शुरुआत से भारतीय उद्योग में इस समूह ने खुद को अग्रणी बनाए रखा है। कपड़ा निर्माण, लोहा और इस्पात और पनबिजली में आने से पहले समूह ने शुरुआती तौर पर कच्चे माल के व्यापार के जरिए से 19वीं शताब्दी के अंत में कमाई की थी। बाद में इसने रसायन, विमानन, ऑटोमोबाइल और अंततः सूचना प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में विस्तार किया। 

रतन टाटा
रतन टाटा - फोटो : AMAR UJALA
टाटा समूह कितना बड़ा है?
2023-24 में टाटा कंपनियों का कुल राजस्व 165 बिलियन डॉलर से अधिक था। ये कंपनियां सामूहिक रूप से 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देती हैं। 31 मार्च 2024 तक 365 बिलियन डॉलर से अधिक के संयुक्त बाजार पूंजीकरण के साथ 26 सार्वजनिक रूप से सूचीबद्ध टाटा उद्यम हैं। टाटा संस टाटा कंपनियों की प्रमुख निवेश होल्डिंग कंपनी और प्रमोटर है। टाटा संस की इक्विटी शेयर पूंजी का 66 प्रतिशत हिस्सा परोपकारी ट्रस्टों के पास है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका सृजन और कला एवं संस्कृति जैसे क्षेत्रों में मदद करते हैं।

रतन टाटा
रतन टाटा - फोटो : amarujala.com
किन क्षेत्रों में काम करती हैं टाटा की कंपनियां?
आईटी: 


टीसीएस: सूचना तकनीकी के क्षेत्र में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) काम करती है। यह 56 वर्षों से अधिक समय से दुनिया के कई सबसे बड़े व्यवसायों के साथ उनके परिवर्तन की यात्रा में भागीदार है।
टीसीएस एक आईटी सेवा, परामर्शदाता कंपनी है।

टाटा एलेक्सी: इसकी शुरुआत 1989 में में हुई थी। टाटा एलेक्सी ऑटोमोटिव, मीडिया, संचार और स्वास्थ्य सेवा के लिए एक वैश्विक डिजाइन और प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता है।

टाटा डिजिटल: टाटा समूह ने डिजिटल व्यवसायों का निर्माण करने के लिए टाटा डिजिटल की स्थापना की है जिसका उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यवसायों की जरूरतों को पूरा करना है। 

टाटा टेक्नोलॉजीज: यह एक वैश्विक उत्पाद इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवा कंपनी है। टाटा टेक्नोलॉजीज का मिशन ग्राहकों दुनिया को चलाने, उड़ान भरने, निर्माण करने और खेती करने में मदद करने का है।
 

स्टील
टाटा स्टील:
यह दुनिया के सबसे विविध एकीकृत स्टील उत्पादकों में से एक है। टाटा स्टील की वार्षिक कच्चे स्टील उत्पादन क्षमता 35 मिलियन टन प्रतिवर्ष है। कंपनी की विनिर्माण संपत्तियां भारत, नीदरलैंड, ब्रिटेन और थाईलैंड में फैली हुई हैं।

ऑटो:
टाटा मोटर्स: यह एक अग्रणी वैश्विक ऑटोमोबाइल निर्माता है। टाटा मोटर्स लिमिटेड $44 बिलियन मूल्य की कंपनी है। 2008 से जगुआर लैंड रोवर टाटा मोटर्स का हिस्सा है जो ब्रिटेन की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव निर्माता है। यह दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध प्रीमियम कारों को डिजाइन, निर्माण और बेचती है।

ऑटोकॉम्प: ऑटो क्षेत्र में टाटा समूह की एक अन्य कंपनी टाटा ऑटोकॉम्प है। यह कंपनी व्यवसायिक वाहनों का उत्पादन करती है। इसके साथ ही कंपनी भारतीय और वैश्विक ऑटोमोटिव ओईएम के साथ-साथ टियर 1 आपूर्तिकर्ताओं को उत्पाद और सेवाएं प्रदान करती है।
 

उपभोक्ता और खुदरा: 
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स:
इस क्षेत्र में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड का नाम आता है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स एक केंद्रित उपभोक्ता उत्पाद कंपनी है जो टाटा समूह के प्रमुख खाद्य और पेय से जुड़े कारोबार में छत्र के रूप में काम करती है। टाटा नमक, टाटा संपन्न, टाटा टी, टेटली, हिमालयन और वाइटेक्स जैसे ब्रांड इसी का हिस्सा हैं। देश मेंं स्टारबग्स का संचालन भी टाटा समूह की यह कंपनी करती है।  

बुनियादी ढांचा: 
टाटा पावर: इस क्षेत्र में टाटा पावर एक अग्रणी एकीकृत बिजली कंपनी है। टाटा पावर भारत के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय व्यापार समूह टाटा समूह का एक हिस्सा है।

पर्यटन और यात्रा: 
इस क्षेत्र में इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) और इसकी सहायक कंपनियां कारोबार करती हैं। इनमें सबसे चर्चित नाम ताज है। ताज को दुनिया के सबसे मजबूत होटल ब्रांड और भारत के सबसे मजबूत ब्रांड के रूप में स्थान दिया।

कैसे चलता है समूह का पूरा कारोबार?
टाटा समूह की कंपनियों का संचालन इसकी होल्डिंग कंपनी टाटा संस करती है। टाटा संस में टाटा परिवार से जुड़े पांच प्रमुख ट्रस्टों की 66 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा संस का टाटा ग्रुप के पूरे कॉरपोरेट साम्राज्य पर नियंत्रण है, और यह पूरी तरह से परिवार से इतर प्रबंधन के तहत काम करता है। दूसरी ओर, परिवार के पांचों ट्रस्ट स्वतंत्र रूप से परोपकार से जुड़े काम करते हैं। इन ट्रस्ट में दो सबसे बड़े ट्रस्ट सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट हैं। टाटा परिवार के सभी ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा थे। अब उनके बाद टाटा ट्रस्ट्स की जिम्मेदारी किसे मिलेगी इस पर सबकी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed