फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In the next 24 hours, there will be a total of two lakh cases of corona in the country, infection will increase as soon as unlocked

अगले 24 घंटे में हो जाएंगे देश में कोरोना के कुल दो लाख केस, अनलॉक होते ही बढ़ेगा संक्रमण

Mon, 01 Jun 2020 07:21 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 01 Jun 2020 07:21 PM IST
सार

  • दुनिया के केवल छह देशों में इस समय दो लाख से ज्यादा संक्रमित, भारत हो सकता है सातवां देश   
  • कोरोना से स्वस्थ होने वाले और मौत के मामले में भारत की स्थिति बेहतर         
  • पिछले गुरुवार से दिल्ली में रोज सामने आ रहे कोरोना के एक हजार से ज्यादा नए केस, स्थिति चिंताजनक, सरकार ने कहा- तैयारी पूरी   

विज्ञापन
In the next 24 hours, there will be a total of two lakh cases of corona in the country, infection will increase as soon as unlocked
corona test lab - फोटो : PTI (for Reference)

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के मामले एक लाख 90 हजार 535 तक पहुंच चुके हैं। जिस तेजी के साथ महामारी अपना पैर पसार रही है, अनुमान है कि मंगलवार को यह आंकड़ा दो लाख को पार कर जाएगा।

विज्ञापन


ऐसा होते ही भारत उन छह देशों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहां कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या दो लाख या इससे ज्यादा है।

कोरोना के मामले में अमेरिका इस समय सबसे ऊपर है जहां संक्रमण के कुल 18 लाख 37 हजार 170 केस सामने आ चुके हैं।

इसके बाद सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के क्रम से ब्राजील (5.14 लाख), रूस (4.14 लाख), स्पेन (2.86 लाख), इंग्लैंड (2.74 लाख) और इटली (2.32 लाख कोरोना मामले) आते हैं।

विज्ञापन

मौत के मामले में भी अमेरिका सबसे ऊपर

आंकड़ों के मुताबिक इस समय पूरी दुनिया में कोरोना के 62 लाख 82 हजार 377 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से अब तक पूरी दुनिया में तीन लाख 74 हजार 232 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की सबसे ज्यादा तादाद सामने आई है। अमेरिका में कोरोना से अब तक एक लाख 6 हजार 195 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना के कारण इंग्लैंड में 38489, इटली में 33415, ब्राजील में 29341, फ़्रांस में 28802 और स्पेन में 27127 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं भारत में अब तक 5394 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

दिल्ली में कोरोना के बढ़ने की तेज रफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है। बुधवार को दिल्ली में कोरोना के मामलों की संख्या 15 हजार से ऊपर पहुंच गई थी।

बुधवार तक यहां कोरोना के कुल 15227 केस हो चुके थे। इसके बाद गुरुवार से ही यहां रोज एक हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं।

गुरुवार को पहली बार 1024 मामले सामने आये थे। इसके बाद शुक्रवार को 1106 मामले, शनिवार को 1163 और रविवार को 1295 मामले सामने आए।
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों को आश्वस्त किया है कि राजधानी के अस्पतालों में कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए पर्याप्त व्यवस्था है।

कुल मरीजों में अस्पतालों में भर्ती होने वाले, आईसीयू और वेंटीलेटर्स की जरूरत वाले बहुत कम मरीज सामने आ रहे हैं। इसलिए इलाज के लिए सबको उचित व्यवस्था मिल जायेगी और किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

आम आदमी पार्टी सरकार मंगलवार को एक एप को लांच करेने जा रही है, जिससे लोगों को घर बैठे इस बात की जानकारी मिल जायेगी कि किस अस्पताल में कितने बेड हैं और उसमें से कितने खाली हैं।

इससे लोगों को बिना वजह अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।   

दिल्ली में इस समय स्वास्थ्य सुविधाएं

अब तक की जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में इस समय 4456 बेड उपलब्ध हैं। इनमें 3233 बेड ऑक्सीजन सुविधा के साथ उपलब्ध हैं।


साथ ही, दो हजार बेड्स इस सूची में जल्दी ही जुड़ जाएंगे। इसके बाद कुल बिस्तरों की क्षमता 6600 से अधिक हो जाएगी।

इसके आलावा जीटीबी अस्पताल के 1500 बेड तैयार होते ही ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों में भी तेज बढ़ोतरी हो जाएगी। दिल्ली में आईसीयू के 431 और वेंटीलेटर्स के 343 बेड्स उपलब्ध हैं।

31 मई 2020

कुल मामले- 19844, कुल स्वस्थ हुए- 8478, कुल मौत- 473, इस समय सक्रिय मामले- 10893, कुल टेस्ट- 212784
पिछले 24 घंटे में- कुल मामले- 1295, कुल स्वस्थ हुए- 416, कुल मौत- 13

30 मई, 2020

कुल मामले- 18549, कुल स्वस्थ हुए- 8075, कुल मौत- 416, इस समय सक्रिय मामले- 10058, कुल टेस्ट- 206739
पिछले 24 घंटे में- कुल मामले-1163, कुल स्वस्थ हुए- 229

29 मई, 2020

कुल मामले- 17386, कुल स्वस्थ हुए- 7846, कुल मौत- 398, इस समय सक्रिय मामले- 9142, कुल टेस्ट- 199626,
पिछले 24 घंटे में- कुल मामले- 1106, कुल स्वस्थ हुए- 351, कुल मौत- 13

28 मई, 2020

कुल मामले- 16281, कुल स्वस्थ हुए- 7495, कुल मौत- 316, इस समय सक्रिय मामले- 8470, कुल टेस्ट- 191977
पिछले 24 घंटे में- कुल मामले- 1024, स्वस्थ हुए- 231

27 मई, 2020

कुल मामले- 15257, कुल स्वस्थ हुए- 7264, कुल मौत- 303, इस समय सक्रिय मामले- 7690, कुल टेस्ट- 184362
पिछले 24 घंटे में- कुल मामले- 792, कुल स्वस्थ हुए- 310

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed